विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2025

Rajasthan: राजस्‍थान के इस पूर्व राज पर‍िवार ने द‍िल्‍ली में खरीदा 100 करोड़ का बंगला, कांग्रेस नेता के पर‍िवार से है खास नाता

Rajasthan: द‍िल्‍ली के पॉश गोल्फ ल‍िंक्‍स में यह बंगला 867.33 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैला है. इसमें बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर के साथ टैरेस पर एक बरसाती भी बनी है. नौकरों के लिए सर्वेंट रूम भी है.

Rajasthan: राजस्‍थान के इस पूर्व राज पर‍िवार ने द‍िल्‍ली में खरीदा 100 करोड़ का बंगला, कांग्रेस नेता के पर‍िवार से है खास नाता
राजस्थान के अलवर के पूर्व राज परिवार के सदस्य यशवंत सिंह ने दिल्ली के गोल्फ लिंक में 100 करोड़ का बंगला खरीदा है.

Rajasthan: अलवर के पूर्व राज परिवार के सदस्य यशवंत सिंह ने अपना द‍िल्ली औरंगजेब रोड स्थित बंगले को बेच कर गोल्फ लिंक में एक बेशकीमती सौ करोड़ रुपये का एक नया शाही बंगला खरीदा है. यशवंत सिंह, जिनकी उम्र 90 साल से ऊपर है. परिवार के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि औरंगजेब रोड का बंगला कई बीघा में फैला हुआ था, जो इस उम्र में परिवार को संभालने में मुश्किल हो रही थी, इसलिए उस बंगले को बेच कर गोल्फ लिंक्स में एक घर ख़रीदा है.

जल्द ही गोल्फ लिंक्स के मकान में शिफ्ट होंगे 

यशवंत सिंह के परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं. परिवार अब जल्द ही गोल्फ लिंक्स के मकान में अपना घर बसाने की तैयारी कर रहा है. अपने समय में यशवंत सिंह टेनिस के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं और उन्होंने अर्जुन अवार्ड असोसिएशन में अपना योगदान भी दिया है. उनके तीनों बच्चे स्क्वॉश के बेहतरीन खिलाड़ी हैं, और विदेश में स्क्वॉश की प्रतियोगिता में देश के लिए कई मेडल्स भी जीत के लाए हैं.

7 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और निगम टैक्स जमा कराया 

सूत्रों के मुताबिक, यशवंत सिंह ने ये बंगला डीएलए ‘द कैमिलियाज' से जुड़ी अनु जिंदल से खरीदा है. रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, इस प्रॉपर्टी की कीमत 100 करोड़ रुपये तय हुई और इसके लिए 7 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और निगम टैक्स जमा कराया गया है.

कांग्रेस नेता के सगे चाचा हैं यशवंत सिंह

यशवंत सिंह, अलवर से कांग्रेस के नेता भंवर जितेंद्र सिंह के सगे चाचा हैं.  दिल्ली का लुटियंस जोन हमेशा से रुतबे और रसूख का प्रतीक रहा है. यहां की प्रॉपर्टी जब भी बिकती है, या खरीदी जाती है, तो वह चर्चा में आ जाती है. अब अलवर के पूर्व राज परिवार यहां नए आवास में रहेगा. 

 यह भी पढ़ें: IIT कार्यालय भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी, कुलसचिव ने 3 पर कराया केस

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com