विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2026

झालावाड़ में 500 रुपये के जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार;  उपकरण जब्त

पुलिस जांच में सामने आया कि मास्टरमाइंड मदन चौहान दिल्ली में रहकर जाली नोटों की छपाई कर रहा था. उसके कब्जे से एक लैपटॉप, प्रिंटर, प्रिंटर की स्याही और नोट छापने का विशेष कागज जब्त किया गया है.

झालावाड़ में 500 रुपये के जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार;  उपकरण जब्त
कब्जे से एक लैपटॉप, प्रिंटर, प्रिंटर की स्याही और नोट छापने का विशेष कागज जब्त किया गया

Rajasthan News: झालावाड़ जिले में 500 रुपये के जाली नोटों की छपाई और सप्लाई करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. थाना तवर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से जाली नोट छापने में प्रयुक्त लैपटॉप, प्रिंटर, स्याही और विशेष कागज बरामद किए गए हैं.

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 500 रुपये के जाली नोटों के संबंध में थाना झालरापाटन में मुकदमा संख्या 51/2026 धारा 178, 179, 180, 181, 318(2), 61(2) बीएनएस में दर्ज किया गया था. प्रारंभिक कार्रवाई थाना मनोहरथाना द्वारा की गई थी, जहां नाकाबंदी के दौरान तीन आरोपियों को जाली नोटों के साथ पकड़ा गया था. बाद में प्रकरण की जांच थाना तवर को सौंपी गई.

नाकाबंदी में हुआ खुलासा

19 फरवरी 2026 को मनोहरथाना थाना पुलिस ने डांगीपुरा जोड़ के पास नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रोका. तलाशी लेने पर उनके पास से 500-500 रुपये के भारी मात्रा में जाली नोट बरामद हुए. नोट जब्त कर मामला दर्ज किया गया.

तकनीकी जांच से पकड़ा मास्टरमाइंड

थाना जावर के थानाधिकारी कृष्ण गोपाल (आरपीएस प्रशिक्षु) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सूचना संकलन और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की. पुलिस ने अर्जुन उर्फ कमलेश, जगदीश तंवर और मोहन तंवर को अकलेरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया, जबकि गिरोह के मास्टरमाइंड मदन चौहान को 23 फरवरी को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया.

दिल्ली से संचालित हो रहा था नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया कि मास्टरमाइंड मदन चौहान दिल्ली में रहकर जाली नोटों की छपाई कर रहा था. उसके कब्जे से एक लैपटॉप, प्रिंटर, प्रिंटर की स्याही और नोट छापने का विशेष कागज जब्त किया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जाली नोटों की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com