विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2024

गोगामेड़ी हत्याकांडः लेडी डॉन पूजा सैनी के घर पहुंची एनआईए की टीम, 4 घंटे तक परिवार से की पूछताछ

NIA Raided Pooja Saini Home: लेडी डॉन के रूप में सुर्खियों में आई पूजा सैनी सुखबीर सिंह गोगमेडी हत्याकांड से जुड़ा है. मामले में गिरफ्तारी के बाद पूजा सैनी फिलहाल जेल में है. आरोप है कि लेडी डॉन पूजा सैनी ने गोगामेड़ी के हत्यारों को ने केवल अपने घर में रखा था, बल्कि वह हथियारों की सप्लाई भी शामिल थी.

गोगामेड़ी हत्याकांडः लेडी डॉन पूजा सैनी के घर पहुंची एनआईए की टीम, 4 घंटे तक परिवार से की पूछताछ
लेडी डान पूजा सैनी (फाइल फोटो)

Gogamedi Murder Case: चर्चित सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में हथियार आपूर्ति मामले गिरफ्तार लेडी डॉन पूजा सैनी के टोंक जिले के अलीगढ़ कस्बे में बुधवार सुबह को NIA की टीम पंहुची, जहां लगभग 4 घंटे पूजा सैनी के परिवार से पूछताछ की और उसके एनआईए की टीम निकल गई.

लेडी डॉन के रूप में सुर्खियों में आई पूजा सैनी सुखबीर सिंह गोगमेडी हत्याकांड से जुड़ा है. मामले में गिरफ्तारी के बाद पूजा सैनी फिलहाल जेल में है. आरोप है कि लेडी डॉन पूजा सैनी ने गोगामेड़ी के हत्यारों को ने केवल अपने घर में रखा था, बल्कि वह हथियारों की सप्लाई भी शामिल थी.
4 घंटे पूछताछ के बाद पूजा सैनी के घऱ से बाहर निकली एनआईए की टीम

4 घंटे पूछताछ के बाद पूजा सैनी के घऱ से बाहर निकली एनआईए की टीम

टोंक जिले के अलीगढ़ की रहने वाली है पूजा सैनी वारदात के समय जयपुर में रहती थी, जबकि उसका उसका प्रेमी है अब तक फरार है. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्वोई गैंग के विदेश में बैठे गोल्डी बरार ने ली थी. राजस्थान पुलिस अब तक मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. 

गोगामेड़ी हत्याकांड में हत्यारों को हथियार सप्लाई करने वाली पूजा सैनी समीर उर्फ महेन्द्र सिंह की गर्लफ्रेंड बताई जाती है. टोंक जिले के अलीगढ़ कस्बे के माली मोहल्ले में रहने वाली पूजा सैनी पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी है और उसकी शादी नहीं हुई है. पूजा सैनी का पिता चाय का ठेला लगाता है, जबकि उसकी मां मजदूरी करती है. 

जयपुर में पूजा बत्रा के नाम से रही पूजा सैनी के घर मेंशूटर नितिन फौजी पर रहा था. जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पूजा सैनी और उसका पति महेंद्र शूटर नितिन फौजी के लिए हथियार तस्करों के रूप में काम करते थे.

उल्लेखनीय है श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में पूजा सैनी का नाम आने के बाद से एजेंसिया पूजा के परिवार और इसके अपराध की कुण्डली खंगालने में जुट गई थी. पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ के मुताबिक गिरफ्तार पूजा सैनी और फरार महेंद्र शूटर नितिन फौजी के लिए हथियार तस्करों के रूप में काम करते थे. पूजा का ब्वॉयफ्रेंड महेंद्र कुमार मेघवाल कोटा का हिस्ट्रीशीटर है.

ये भी पढ़ें- Lady Don Pooja: कौन है लेडी डॉन पूजा, 5 भाई-बहनों में सबसे छोटी है पूजा का पिता लगाता है चाय का ठेला

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com