विज्ञापन

Rajasthan: बारां वालों का विदेश जाने का रास्ता हुआ आसान, पासपोर्ट बनवाने का मिला सुनहरा अवसर, बस 13 तक है मौका

Rajasthan News: विदेश जाने के सपनों को पंख देने के लिए विदेश मंत्रालय ने बारां जिले के लोगों को एक बड़ी सौगात दी है. जिसके तहत जिले में ही रहकर आसानी से पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया जा सकता है.

Rajasthan: बारां वालों का विदेश जाने का रास्ता हुआ आसान, पासपोर्ट बनवाने का मिला सुनहरा अवसर, बस 13 तक है मौका
Baran Passport Seva at Your Doorstep
NDTV

Baran Passport Seva At Your Doorstep: विदेश घूमना हर किसी का सपना होता है, लेकिन जाने से पहले की तैयारियां सबका मूड खराब कर देती हैं. फिर अगर आप ऐसी जगह पर हैं जहां आपको पासपोर्ट और दूसरी चीजों के लिए बार-बार मीलों दूर जाना पड़े, तो विदेश जाने की खुशी काफूर हो जाती है.लेकिन अगर आपको यही सुविधा घर पर ही मिल जाए, तो आपके सपने को पंख लगते देर नहीं लगेगी. ऐसे ही सपनों को पंख देने के लिए विदेश मंत्रालय ने बारां जिले के लोगों को एक बड़ी सौगात दी है. जिसके तहत जिले में ही रहकर आसानी से पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया जा सकता है.

मोबाइल पासपोर्ट वैन कैंप किया शुरू 

दरअसल, बारां में रहने वाले को अगर विदेश जाने का मौका मिलता था, तो उसे पासपोर्ट बनवाने के लिए कोटा जाना पड़ता था, जो काफी दूर पड़ता था. इन्हीं दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए कोटा रीजनल पासपोर्ट ऑफिस ने जिले के लोगों के लिए कलेक्ट्रेट में तीन दिन का मोबाइल पासपोर्ट वैन कैंप शुरू किया है, ताकि जिले के लोग अपनी जगह पर रहते हुए ही बहुत आसानी से अपना पासपोर्ट बनवा सकें. कई गांव वाले इस स्कीम का फायदा उठा भी चुके हैं. पासपोर्ट वैन कैंप शुरू करने के बारे में बताया गया है कि अगर इस सुविधा को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो विदेश मंत्रालय का कोटा रीजनल पासपोर्ट ऑफिस इस सुविधा को और बढ़ा सकता है.

पासपोर्ट बनवाने की सुविधा मिल रही है घर बैठे

आपको बता दें कि कोटा रीजनल पासपोर्ट ऑफिस ने 'मोबाइल वैन' के जरिए जिले में तीन दिन का पासपोर्ट कैंप लगाया है, जिसकी शुरुआत बारां कलेक्ट्रेट परिसर में हुई. इस स्कीम के बारे में रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर यशवंत माठे ने बताया कि पासपोर्ट सेवा आपके द्वार स्कीम विदेश मंत्रालय की तरफ से चलाई जा रही है. जिसके जरिए मोबाइल पासपोर्ट वैन के जरिए बारां जिले और आस-पास के इलाकों के नागरिकों को उनके लोकल एरिया में ही पासपोर्ट बनवाने की सुविधा दी जा रही है, जिससे उनके समय और रिसोर्स की बचत हो रही है.

11 से 13 फरवरी तक लगाया गया है कैंप

यह कैंप 11 से 13 फरवरी तक कलेक्ट्रेट परिसर में लगाया जा रहा है.इसमें हर दिन 40 पासपोर्ट एप्लीकेशन लिए जाएंगे। अगर रिस्पॉन्स अच्छा रहा तो एप्लीकेंट्स की डिमांड को देखते हुए यह कैंप हर महीने लगाया जा सकता है। पासपोर्ट ऑफिस, कोटा में अब तक 2 लाख पासपोर्ट जारी किए जा चुके हैं, जिनमें करीब 54000 ई-पासपोर्ट हैं और हम लगातार बेहतर सर्विस देने के लिए कमिटेड हैं.

यह भी पढ़ें; RBSE Board Exam 2026: अंग्रेजी के पेपर से बोर्ड परीक्षा शुरू, स्टूडेंट्स के सामने खुला प्रश्नपत्र, नई गाइडलाइन से नकल पर नकेल

Report By: Arjun Arvind

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close