विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2024

गोविंद सिंह डोटासरा ने मदन दिलावर से कहा, 'शिक्षा मंत्री को शिक्षा नहीं केवल अनर्गल बयानों का है ज्ञान'

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि प्रदेश में इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बंद नहीं होने देंगे. शिक्षा मंत्री को शिक्षा का ज्ञान नहीं बल्कि उन्हें अनर्गल बयानों का ज्ञान है.

गोविंद सिंह डोटासरा ने मदन दिलावर से कहा, 'शिक्षा मंत्री को शिक्षा नहीं केवल अनर्गल बयानों का है ज्ञान'

Govind Singh Dotasra: राजस्थान में शिक्षा को लेकर पूर्व शिक्षा मंत्री और वर्तमान शिक्षा मंत्री के बीच जंग जारी है. जहां भजनलाल सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर लगातार राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साध रहे हैं. वहीं गोविंद सिंह डोटासरा भी मदन दिलावर के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. मदन दिलावर पूर्व गहलोत सरकार के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को जेल भेजने की बात करते हैं. जबकि उनके किये गए कार्यों पर आपत्ति जता रहे हैं. जिसमें इंग्लिश मीडियम स्कूल को लेकर काफी चर्चाएं हैं. माना जा रहा है कि सरकार इंग्लिश मीडियम स्कूल बंद कराने के लिए इसकी जांच कर रही है.

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि प्रदेश में इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बंद नहीं होने देंगे. शिक्षा मंत्री को शिक्षा का ज्ञान नहीं बल्कि उन्हें अनर्गल बयानों का ज्ञान है.

गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं इंग्लिश मीडियम स्कूलों में

सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति परिसर में आज करीब 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले राजीविका भवन का विधिवत शिलान्यास कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व सीकर सांसद अमराराम ने किया. इसके अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सीकर सांसद अमराराम का नागरिकों की ओर से सम्मान किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बंद नहीं होने देंगे. आज गरीब परिवारों के करीब सवा तीन लाख बच्चे इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ते हैं उन्होंने कहा कि यह आरएसएस की मानसिकता है. शिक्षा मंत्री को शिक्षा का ज्ञान नहीं बल्कि उन्हें अनर्गल बयानों का ज्ञान है. 

आगामी बजट को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पिछले सरकार ने बजट में जो घोषणा की थी ओर उनकी वित्तीय स्वीकृति भी जारी होकर टेंडर हो चुके थे. लेकिन सरकार ने उन्हें रोक रखा है. पहले इसकी लडाई लड़ेंगे. 

50 करोड़ की लागत से बन रहा जिला अस्पाल

डोटासरा ने कहा लक्ष्मणगढ़ में भी जल्द जिला अस्पताल 50 करोड़ की लागत से बन रहा है. जिला अस्पताल बनने से गंगानगर से लेकर जयपुर के बीच अगर कोई दुर्घटना होती है या कोई बीमार होता है तो उसको इलाज की सुविधा लक्ष्मणगढ़ में ही मिल जाएगी. मरीज को जयपुर और सीकर नहीं जाना पड़ेगा. जिससे तुरंत उपचार मिलने से लोगों की जान बच पाएगी.

यह भी पढ़ेंः मकान खाली कराने पर बदमाशों ने टीचर पर चाकू से किया जानलेवा हमला, पीठ पर तीन बार किया वार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com