विज्ञापन

डोटासरा के विवादित बयान से फिर होगा हंगामा, सरकार और मंत्री को लेकर कह दी बड़ी बात

भाजपा सरकार के मंत्री गौतम दक के गाली गलौज वाले कथित ऑडियो वायरल मामले पर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के विवादित बयान से हंगामा होने वाला है.

डोटासरा के विवादित बयान से फिर होगा हंगामा, सरकार और मंत्री को लेकर कह दी बड़ी बात
गोविंद सिंह डोटासरा (NDTV)

Rajasthan News: NEET और CBSE मामले को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग कर रही है. कोटा में भी बुधवार (3 मई) को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कोटा में आयोजित कांग्रेस के ओबीसी विभाग के अधिवेशन में बीजेपी सरकार पर अपने संबोधन में जमकर हमला बोला,  उन्होंने नीट पेपर रद्द होने और सीबीएसई द्वारा 12th क्लास के विद्यार्थियों की कॉपी चेक मामले में हुई गड़बड़ी को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री की इस्तीफा की मांग की. डोटासरा ने ओबीसी विभाग के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर ओबीसी वर्ग SC-ST वर्ग एवं EWS वालों के साथ सरकार द्वारा अन्याय करने का आरोप लगाया. इस दौरान डोटासरा सरकार के खिलाफ विवादित बयान भी दे डाला, जिससे फिर सियासत तेज होना तय माना जा रहा.

कोटा के काला तालाब क्षेत्र में एक निजी फार्म हाउस में आयोजित हुए कांग्रेस ओबीसी विभाग के अधिवेशन में कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. 

डोटासरा ने कांग्रेस में गुटबाजी पर दिया जवाब

कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर भी प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं से आग्रह किया कि जो छोटी-मोटी गुटबाजी है, उसको खत्म कर सब एकजुट हो जाओ. जैसे ही इससे हम एग्जिट हो जाएंगे बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा. डोटासरा ने दावा किया कि आने वाले सभी चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज करेगी. वहीं राहुल गांधी द्वारा अजमेर प्रशिक्षण के दौरान राजस्थान कांग्रेस की तारीफ किए जाने को कार्यकर्ताओं की ताकत बताते हुए कहा कि डरना नहीं है, जनता के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरना है. हमारा नेता राहुल गांधी भी नहीं डरता है. 

मंत्री गौतम दक के गाली वाले ऑडियो पर दिया विवादित बयान

भाजपा सरकार के मंत्री गौतम दक के गाली गलौज वाले कथित ऑडियो वायरल मामले पर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि यह कोई मंत्री है क्या? उनकी कुछ नहीं चलती यह चवन्नी चोर हैं, छोटी-छोटी चोरियां करते हैं और जब अधिकारी काम नहीं करते तो  मां-बहन की गालियां देते हैं. डोटासरा ने एक बार फिर भाजपा सरकार को सर्कस कहा, और प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट होने का आरोप लगाते हुए भीषण गर्मी में पेयजल की किल्लत समेत अन्य मुद्दों पर मुख्यमंत्री से जवाब मांगा और कहा कि हम जनता के हर मुद्दे का मुख्यमंत्री से जवाब मांगेंगे.

यह भी पढ़ेंः उदयपुर में IMA अध्यक्ष से मारपीट के बाद डॉक्टरों में आक्रोश, पुलिस को दिया 5 दिन का वक्त

    Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

    फॉलो करे:
    Close