विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2025

इक्वाडोर में भारतीय दूतावास का भव्य उद्घाटन, दौसा की धोली मीना ने फैलाई संस्कृति की महक

इक्वाडोर के क्विटो शहर में भारतीय दूतावास का उद्घाटन हुआ है. जिसमें राजस्थान के दौसा जिले की धोली मीणा ने सभी मेहमानों का भारतीय संस्कृति से स्वागत किया.  

इक्वाडोर में भारतीय दूतावास का भव्य उद्घाटन, दौसा की धोली मीना ने फैलाई संस्कृति की महक
दौसा जिले की धोली मीणा ने सभी मेहमानों का भारतीय संस्कृति से स्वागत किया.  

Rajasthan News: भारत और इक्वाडोर के रिश्तों में एक नई सुबह आई है. क्विटो शहर में भारतीय दूतावास का उद्घाटन हुआ जो दोनों देशों की दोस्ती को और मजबूत करेगा. इस ऐतिहासिक मौके पर केंद्रीय मंत्री पाबित्रा मार्गरीटा ने रिबन काटकर दूतावास खोला. यह कदम लैटिन अमेरिका में भारत की राजनयिक पहुंच को बढ़ाने का बड़ा संकेत है. समारोह में सैकड़ों महत्वपूर्ण लोग शामिल हुए जिनमें राजनयिक स्थानीय नेता और भारतीय समुदाय के सदस्य थे. हर कोई इस पल का गवाह बना.

धोली मीना की शानदार भूमिका

राजस्थान की मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता धोली मीना इस कार्यक्रम की जान बनीं. वे भारतीय संस्कृति की राजदूत के रूप में जानी जाती हैं. धोली ने पूरे सांस्कृतिक हिस्से की योजना बनाई और रंग-बिरंगे कार्यक्रम पेश किए. उनकी पीली लुगड़ी और चमकीले कपड़ों ने भारतीय परंपराओं को जिंदा कर दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

मेहमानों ने उनके नृत्य और प्रस्तुतियों को देखकर तालियां बजाईं. धोली का प्रदर्शन इतना प्रभावी था कि इक्वाडोर के लोग भारतीय रीति-रिवाजों से प्रभावित हो गए. धोली ने कहा कि इक्वाडोर की जमीन पर भारतीय झंडा लहराना मेरे लिए सम्मान की बात है. यह दूतावास न सिर्फ राजनीतिक संबंध मजबूत करेगा बल्कि संस्कृतियों के बीच पुल भी बनेगा.

धोली मीना का सफर और परिवार

धोली मीना राजस्थान के दौसा जिले से हैं. वे सालों से दुनिया भर में भारतीय संस्कृति का प्रचार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने माल्टा और इटली जैसे देशों में कार्यक्रम किए जहां भारत की छवि चमकी. उनके पति लोकेश कुमार मीना फिलहाल क्विटो दूतावास में चार्ज दे अफेयर्स यानी कार्यकारी राजदूत हैं. इस जोड़ी ने मिलकर इस समारोह को यादगार बनाया.

Latest and Breaking News on NDTV

विदेश मंत्री का भारतीय स्वागत

समारोह में इक्वाडोर की विदेश मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड आईं. धोली मीना ने उन्हें तिलक लगाकर भारतीय तरीके से सम्मान दिया. यह दृश्य दोनों देशों की दोस्ती का प्रतीक बना. हर कोई इस गर्मजोशी से खुश हुआ. 

Latest and Breaking News on NDTV

56 साल की दोस्ती का नया अध्याय 

भारत और इक्वाडोर के रिश्ते 56 साल पुराने हैं. यह दूतावास नई शुरुआत है जो खनिज संसाधनों नवीकरणीय ऊर्जा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएगा. भारतीय समुदाय ने इसे अपना नया घर माना और जमकर जश्न मनाया. दूतावास भारत सरकार का सरकारी मिशन है जो इक्वाडोर में भारतीयों के हितों की देखभाल करेगा और दोनों राष्ट्रों की मित्रता को आगे ले जाएगा.

यह भी पढ़ें- मां ही अपने बेटे के लिए बनी हैवान, जन्म के दो घंटे बाद गला घोंटकर मार दिया

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close