विज्ञापन
This Article is From May 27, 2025

गुलाब की पंखुड़ियों से बने 'गुलकंद' को क्यों कहते हैं 'आयुर्वेदिक टॉनिक' 

गुलकंद का इस्तेमाल नियमित तौर पर किया जाए, तो पेट की जलन, कब्ज, और एसिडिटी से छुटकारा मिलता है. 

गुलाब की पंखुड़ियों से बने 'गुलकंद' को क्यों कहते हैं 'आयुर्वेदिक टॉनिक' 
फाइल फोटो.

कब्ज, एसिडिटी, और पेट की जलन की समस्या को दूर करने के लिए गुलकंद का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके साथ ही साथ नियमित तौर पर गुलकंद का सेवन करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है.  गुलाब की पंखुड़ियों और चीनी से मिलाकर इसे तैयार किया जाता है, इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं.  तभी तो इसे आयुर्वेदिक टॉनिक का नाम दिया गया है.  ऐसा टॉनिक जो तन और मन दोनों का खास ख्याल रखता है! 

एस‍िड‍िटी से छुटकारा म‍िलता है 

आज लोगों की ओर से जिस तरह से जीवनशैली अपनाई जा रही है, उनमें पेट की समस्याएं बढ़ गई हैं.  हर दूसरे व्यक्ति में कब्ज, एसिडिटी, और पेट की जलन की समस्या पाई जा रही है.  अगर गुलकंद का इस्तेमाल नियमित तौर पर किया जाए, तो पेट की जलन, कब्ज, और एसिडिटी से छुटकारा मिलता है, साथ ही यह पाचन तंत्र को ठंडक प्रदान करता है.  गुलकंद पित्त दोष को संतुलित करने में मदद करता है, साथ ही गर्मियों में होने वाली कई तरह की समस्याओं जैसे कि नकसीर, जलन, और थकान को कम करता है. 

मुंह के छालों को ठीक करता है 

यह मुंह के छालों को ठीक करने में काफी प्रभावी है.  गुलाब की पंखुड़ियों के सात्विक गुण होते हैं, जो मन को शांत करते हैं. यह तनाव, चिंता, और अनिद्रा को कम करने में मदद करता है.  आयुर्वेद में इसे मन और हृदय दोनों को पोषण देने वाला माना जाता है.  गुलकंद का नियमित प्रयोग करने से त्वचा भी निखर कर आती है.  चेहरे से मुंहासे, दाग-धब्बे, और एलर्जी भी दूर होती हैं. 

गुलकंद मह‍िलाओं के ल‍िए फायदेमंद 

गुलकंद का सेवन पुरुषों के साथ ही साथ महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है.  मासिक धर्म की अनियमितता, अत्यधिक रक्तस्राव, और मासिक धर्म से जुड़ी पित्तजन्य समस्याओं को कम करने में गुलकंद उपयोगी है.  यह गर्भवती महिलाओं में पेट की जलन और गर्मी को भी शांत करता है.  गुलकंद का सेवन आप विभिन्न माध्यमों के जरिए कर सकते हैं. 

खाली पेट गुलकंद खाने से म‍िलती है राहत 

अगर आप पान खाने के शौकीन हैं, तो इसे पान के साथ लिया जा सकता है.  दूध और पानी के माध्यम से गुलकंद का सेवन किया जा सकता है.  अगर गुलकंद का सेवन खाली पेट किया जाए, तो पेट को काफी राहत मिलती है.  गुलकंद का सेवन करने से पहले उन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए, जो डायबिटीज के शिकार हैं.  आयुर्वेद में गुलकंद को एक रसायन (पौष्टिक टॉनिक) माना जाता है, जो समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है.  इसे नियमित और संतुलित मात्रा में लेने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है. 

यह भी पढ़ें: कौन है वो लड़की ज‍िससे खान सर ने ऑपरेशन स‍िंदूर के बीच रचाई शादी? अब करेंगे भोज 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com