विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2025

Rajasthan: हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौत

Rajasthan News: हनुमानगढ़ के संगरिया में भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि हादसे के बाद कार ट्रक के नीचे फंस गई.

Rajasthan: हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौत
संगरिया में भीषण सड़क हादसा
NDTV

Hanumangarh Accident News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई. यह भीषण दुर्घटना नगराना टोल प्लाजा के पास उस वक्त हुई जब एक ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई.

ट्रक के नीचे बुरी फंस गई थी कार

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद कार ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गई. हादसे की सूचना मिलते ही संगरिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया.कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे तीनों युवकों को बाहर निकाला गया और तुरंत संगरिया अस्पताल पहुंचाया गया.

तीनों युवकों की मौत

दुर्घटना की सूचना मिलते ही संगरिया सीओ करण सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. संगरिया सीओ करण सिंह ने बताया की हादसे पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना दी. जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचने के बाद युवकों को तुरंत पास के  अस्पताल में भर्ती कराया जहा डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान पुनीत, कृष्ण और दयाराम के रूप में हुई है. शवों को फिलहाल मोर्चरी में रखवा दिया गया है.परिजनों को सूचना दे दी गई है, उनके आने के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिए जाएंगे.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि मामला अभी दर्ज किया जाना है जिसके बाद आगे की जांच की जाएगी. जिसके बाद.यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि ये लोग कहां से आ रहे थे. साथ ही फरार ट्रक चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather: राजस्थान का श्रीगंगानगर 2025 में सबसे गर्म शहर बना, पारा पहुंचा 49.4°C, IMD ने बताया कब होगी राहत भरी बारिश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com