विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2026

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का हेल्थ अपडेट आया सामने, डॉक्टर ने कहा- आराम की जरूरत

SMS अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि स्वास्थ्य लाभ और अंतिम मूल्यांकन के बाद बुधवार (11 मार्च) को राज्यपाल को छुट्टी दे दी गई.

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का हेल्थ अपडेट आया सामने, डॉक्टर ने कहा- आराम की जरूरत
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे

Governor Haribhau Bagade Health Update: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे बीते सोमवार (10 मार्च) को SMS अस्पताल में चेकअप कराने के बाद ICU में भर्ती कराए गए थे. जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS Hospital) के ICU-2 में उन्हें दोपहर को भर्ती कराया गया. बागडे को जांच के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बुखार और घबराहट की शिकायत हुई थी. ICU में भर्ती होने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा से लेकर डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर समेत कई नेता मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. वहीं अब राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का हेल्थ अपडेट सामने आ गया है. 

बताया जा रहा है कि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को स्वास्थ्य में सुधार के बाद सवाई मानसिंह अस्पताल से बुधवार को छुट्टी दे दी गई. अस्पताल के डॉक्टरों ने इस बात की जानकारी दी है.

डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह

SMS अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि स्वास्थ्य लाभ और अंतिम मूल्यांकन के बाद बुधवार (11 मार्च) को राज्यपाल को छुट्टी दे दी गई. अधिकारियों ने कहा कि उपचार के दौरान उनकी स्थिति स्थिर रही और चिकित्सकों ने फिलहाल उन्हें आराम करने की सलाह दी है.

9 डॉक्टरों की टीम ने किया था निगरानी

सोमवार को राज्यपाल SMS अस्पताल में करीब दोपहर 1 बजे रूटीन जांच के लिए पहुंचे थे, लेकिन जांच के दौरान बुखार और असहजता और बेचनी की शिकायत के बाद उन्हें भर्ती किया गया. डॉक्टरों के अनुसार यूरिन इन्फेक्शन और किडनी से जुड़ी हल्की समस्या के चलते उन्हें निगरानी में रखा गया है. जनरल मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी और कार्डियोलॉजी सहित 9 वरिष्ठ डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड इलाज कर रहे थे. अब उनकी हालत स्थिर है और तत्काल उन्हें छुट्टी दे दी गई है, जबकि उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan: गैस सिलेंडरों की कमी पर शासन सचिव ने की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com