विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2025

Khatu Shyam Mandir Rajasthan: बाबा खाटू श्याम के दर्शन पर लगा 43 घंटे का ब्रेक, होली वाले दिन भक्त नहीं कर पाएंगे दर्शन

Khatu Shyam Mandir Darshan Timing: होली वाले दिन अगर आप भी राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जरा ठहर जाइए. श्री श्याम मंदिर कमेटी ने दर्शन टाइमिंग को लेकर नया अपडेट जारी किया है, जिसके बारे में आपको पता होना जरूरी है.

Khatu Shyam Mandir Rajasthan: बाबा खाटू श्याम के दर्शन पर लगा 43 घंटे का ब्रेक, होली वाले दिन भक्त नहीं कर पाएंगे दर्शन
14 मार्च 2025 को बंद रहेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट.
ANI

Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर (Khatu Shyam Mandir) 13 मार्च की रात 10 बजे से 15 मार्च की शाम 5 बजे तक बंद रहेगा. श्री श्याम मंदिर कमेटी ने मंगलवार देर रात पत्र जारी करते हुए बताया कि 14 मार्च को होली (Holi 2025) पर बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और 15 मार्च को तिलक किया जाएगा. भक्तों से अनुरोध है कि वे इन दिनों दर्शन के लिए नहीं आएं. 

11 मार्च को हुआ लक्खी मेले का समापन

मंदिर कमेटी ने यह पत्र 12 दिन तक चले वार्षिक लक्खी मेले के समापन के बाद जारी किया है. यह मेला 28 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित किया गया था, जिसमें इस बार देश के कोने-कोने से करीब 25 लाख श्रद्धालु दर्शन करने आए. हालांकि बीते वर्ष 2024 में बाबा श्याम के फाल्गुनी वार्षिक लक्खी मेले में श्रद्धालुओं की संख्या 35 लाख से अधिक थी, जो इस बार 2025 के वार्षिक मेले में करीब 10 लाख कम रही है.

लक्खी मेले में क्यों कम रही श्रद्धालुओं की संख्या?

इसका प्रमुख कारण खाटू मेले में VIP दर्शन पूरी तरह से बंद होने, जिला प्रशासन का सख्त रवैया, बोर्ड की परीक्षा और हाल ही में आयोजित कुंभ स्थान को भी मना जा रहा है. लोगों का मानना है कि हाल ही में कुंभ मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए गए थे, जिसके चलते आमजन का आर्थिक बजट गड़बड़ा गया. वहीं नौकरी और प्राइवेट व्यवसाय करने वाले लोगों ने भी महाकुंभ स्नान में अपनी छुट्टियां खत्म कर ली थीं, जिसके चलते इस बार बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले में श्रद्धालुओं की संख्या कम रही. 

बाब संग होली मनाने के लिए रुके हैं हजारों श्रद्धालु

लक्खी मेले के समापन की औपचारिक घोषणा बाद बाबा श्याम के श्रद्धालु दर्शन कर वापस अपने घरों की ओर लौटने शुरू हो गए थे. हालांकि हजारों श्याम भक्त ऐसे भी हैं जो बाबा श्याम के साथ होली खेलने के लिए श्याम नगरी में रुके हुए हैं और होली के बाद ही खाटू धाम से रवाना होंगे. मंदिर में 13 मार्च को होली खेली जाएगी. इसके बाद रात 10 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद 14 मार्च को होली पर बाबा खाटू श्याम की विशेष सेवा-पूजा होगी और 15 मार्च को होली तिलक होगा. इसके बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:- 12 दिन बाद खाटू श्याम के लक्खी मेले का समापन, पिछले साल के मुकाबले आए 10 लाख कम श्रद्धालु

यह VIDEO भी देखें:-

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com