विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2025

Lakhi Mela 2025: 12 दिन बाद खाटू श्याम के लक्खी मेले का समापन, पिछले साल के मुकाबले आए 10 लाख कम श्रद्धालु

Khatu Shyam Lakhi Mela 2025: खाटू धाम के 12 दिवसीय लक्खी मेले में इस बार करीब 50 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना थी. लेकिन मेला पूरा होने तक श्रद्धालुओं की संख्या आधी ही रह गई.

Lakhi Mela 2025: 12 दिन बाद खाटू श्याम के लक्खी मेले का समापन, पिछले साल के मुकाबले आए 10 लाख कम श्रद्धालु
बाबा खाटू श्याम के वार्षिक मेले का मंगलवार को हुआ समापन.
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी में चल रहे 12 दिवसीय लक्खी मेले का मंगलवार को समापन हो गया. इससे पहले खाटूश्यामजी की भोग आरती हुई और फिर सूरजगढ़ से आए निशान को मंदिर के शिखर बंद पर चढ़ाया गया. द्वादशी होने के कारण आज बाबा श्याम को परंपरागत रूप से खीर चूरमे का भोग लगाया गया और मंदिर में छप्पन भोग की झांकी भी सजाई गई. भोग आरती के बाद 12 दिवसीय खाटू धाम के वार्षिक लक्खी मेले के समापन की औपचारिक घोषणा श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से की गई, जिसके बाद बाबा श्याम के श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन कर वापस अपने घरों की ओर लौटने शुरू हो गए. हालांकि हजारों श्याम भक्त ऐसे भी हैं जो बाबा श्याम के साथ होली खेलने के लिए श्याम नगरी में रुके हुए हैं और होली के बाद ही खाटू धाम से रवाना होंगे. 

खाटू श्याम मंदिर के शिखर पर पूरे साल लहराएगा सूरजगढ़ से लाकर चढ़ाया गया निशान.

खाटू श्याम मंदिर के शिखर पर पूरे साल लहराएगा सूरजगढ़ से लाकर चढ़ाया गया निशान.
Photo Credit: NDTV Reporter

पिछले साल के मुकाबले 10 लाख कम श्रद्धालु आए

बाबा खाटू श्याम का वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेला 28 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित किया गया था, जिसमें इस बार देश के कोने-कोने से करीब 25 लाख श्रद्धालु दर्शन करने आए. हालांकि बीते वर्ष 2024 में बाबा श्याम के फाल्गुनी वार्षिक लक्खी मेले में श्रद्धालुओं की संख्या 35 लाख से अधिक थी, जो इस बार 2025 के वार्षिक मेले में करीब 10 लाख कम रही है. इसका प्रमुख कारण खाटू मेले में VIP दर्शन पूरी तरह से बंद होने, जिला प्रशासन का सख्त रवैया, बोर्ड की परीक्षा और हाल ही में आयोजित कुंभ स्थान को भी मना जा रहा है. लोगों का मानना है कि हाल ही में कुंभ मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए गए थे, जिसके चलते आमजन का आर्थिक बजट गड़बड़ा गया. वहीं नौकरी और प्राइवेट व्यवसाय करने वाले लोगों ने भी महाकुंभ स्नान में अपनी छुट्टियां खत्म कर ली थीं, जिसके चलते इस बार बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले में श्रद्धालुओं की संख्या कम रही. 

लक्खी मेला समापन के बाद वापस लौटते हुए श्रद्धालु.

लक्खी मेला समापन के बाद वापस लौटते हुए श्रद्धालु.
Photo Credit: NDTV Reporter

शांतिपूर्वक संपन्न हुआ खाटूश्यामजी का लक्खी मेला

खाटू धाम के 12 दिवसीय वार्षिक लक्खी मेले के शुरू होने पर करीब 50 लाख श्रद्धालुओं के खाटू मेले में पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी, जो अब मेला पूरा होने पर करीब आधी ही श्रद्धालुओं की संख्या रही. सबसे सुकून भरी बात यह रही की बाबा श्याम के वार्षिक मेले के दौरान छोटी-मोटी घटनाओं व परेशानियों को अगर छोड़ दिया जाए तो मेला पूरी तरह से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ, जिसके चलते जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने अब राहत की सांस ली है. हालांकि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से इस बार श्याम भक्तों के लिए सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. पुलिस प्रशासन की ओर से हर साल से इस बार अधिक पुलिस जाब्ता मेले के दौरान तैनात किया गया था. श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से भी श्याम श्रद्धालुओं की सुविधा और सहायता के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं की गई थी.

ये भी पढ़ें:- पुष्कर में रेव पार्टी की सूचना के बाद पुलिस रेड से हड़कंप, भाग निकले विदेशी टूरिस्ट; स्थानीय लोगों में रोष

Watch Video: सरकारी इंजीनियर के 50 से ज्यादा प्लॉट, Jaipur में कई ठिकानों पर ACB का छापा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com