विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2025

ACB Action In Rajasthan: जयपुर में JDA इंजीनियर के कई ठिकानों पर ACB का छापा, 25 कॉलोनियों में घर, 6 करोड़ की संपत्ति कमाई

ACB Action In JDA: बताया जा रहा है कि जेडीए में रहने के दौरान JDA के अधीक्षण अभियंता अविनाश शर्मा ने भ्रष्टाचार करते हुए गृह निर्माण समितियों और बिल्डर्स को लाभ पहुंचाया और इसके बदले काफी कम दरों पर कीमती भूखंड हासिल किए हैं. 

ACB Action In Rajasthan: जयपुर में JDA इंजीनियर के कई ठिकानों पर ACB का छापा, 25 कॉलोनियों में घर, 6 करोड़ की संपत्ति कमाई

ACB Action In Jaipur: ACB की दर्जनभर टीमों ने जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के अधीक्षण अभियंता अविनाश शर्मा के विभिन्न ठिकानों और जेडीए कार्यालय पर छापेमारी की है. ACB ने बताया कि सूत्रों और गोपनीय सत्यापन के आधार पर जांच में सामने आया कि अधिकारी ने राजकीय सेवा में नियुक्त होने के बाद अब तक करीब 6.25 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है, जो उसकी कुल आय से 253 फीसदी ज़्यादा है. 

ACB ने एक बयान जारी करते हुए बताया है कि कार्रवाई के दौरान जांच में सामने आया है कि अविनाश शर्मा ने जयपुर के प्रमुख इलाकों गोपालपुरा मोड़, मानसरोवर, सांगानेर, पृथ्वीराज नगर, जगतपुरा, प्रतापनगर और रिंग रोड के आसपास स्थित 25 से अधिक कॉलोनियों में 50 से अधिक संपत्तियां खरीदी हैं या निर्माण कार्यों में करोड़ों रुपये खर्च किए हैं.

बताया जा रहा है कि जेडीए में रहने के दौरान आरोपी अधिकारी ने भ्रष्टाचार कर गृह निर्माण समितियों और बिल्डर्स को लाभ पहुंचाया और इसके बदले काफी कम दरों पर कीमती भूखंड हासिल किए हैं. 

बेटियों की पढ़ाई पर 50 लाख रुपए किए खर्च 

ACB ने जानकारी दी है कि आरोपी अधीक्षण अभियंता और उनके परिवार के कुल 7 बैंक खातों में करीब 30 लाख रुपये जमा हैं. इसके अलावा, उन्होंने अपनी बेटियों की स्कूली शिक्षा, कोचिंग और उच्च शिक्षा पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए हैं. जिसमें मणिपाल यूनिवर्सिटी और पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में पढ़ाई शामिल है. इसके अलावा अधिकारी ने म्यूचुअल फंड में लगभग 90 लाख रुपये का निवेश किया है.

बड़ी संख्या में हैं गाड़ियां

अधिकारी के पास चौपहिया और दुपहिया वाहनों की एक बड़ी संख्या है, जिनकी खरीद और संचालन में करीब 25 लाख रुपये का खर्च आया है. ब्यूरो की टीम संदिग्ध अधिकारी की संपत्तियों और बैंक लेन-देन से जुड़े अन्य दस्तावेजों की भी गहन जांच कर रही है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें -पुष्कर में म्यूजिक कलर फेस्टिवल के लिए गाइडलाइन जारी, 10 बजे के बाद डीजे बजाया तो खैर नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com