विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2026

मातम में बदली होली की खुशियां, त्यौहार की खरीदारी कर लौट रहे युवक की मौत

बांसवाड़ा के मुंगाणा का रहने वाला राजू होली की खरीदारी करने बाजार गया था. जब वह खरीदारी कर घर लौट रहा था तो चंदुजी का गढ़ा के पास एक सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई.

मातम में बदली होली की खुशियां, त्यौहार की खरीदारी कर लौट रहे युवक की मौत

Rajasthan News: राजस्थान समेत पूरे देश में होली की तैयारी जोर शोर से हो रही है. इसके लिए लोग बाजारों में जाकर होली की विशेष खरीदारियों में भी जुटे हैं. लेकिन राजस्थान के बांसवाड़ा में एक परिवार में होली की खुशियां अचानक से मातम में बदल गई. जब घर का युवक होली की खरीदारी करने के लिए बाजार गया था. लेकिन बाजार से लौटते समय उसकी लाश वापस घर पहुंची तो पूरे परिवार में चीख पुकार मच गई. जहां होली की खुशियों की तैयारी हो रही थी. वहां एकाएक मातम में सब बदल गया.

एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था

बताया जा रहा है कि बांसवाड़ा के मुंगाणा का रहने वाला राजू होली की खरीदारी करने बाजार गया था. जब वह खरीदारी कर घर लौट रहा था तो चंदुजी का गढ़ा के पास एक सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई. उसके सिर में गंभीर रूप से चोट लगी थी. वहीं उसे आनन-फानन में एमजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया लेकिन उसकी मौत हो गई.

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

मोटागांव थाना पुलिस के एएसआई हेमेंद्र सिंह ने बताया कि मुंगाणा निवासी राजू पुत्र गौतम होली पर्व के लिए घरेलू सामान खरीदकर चंदुजी का गढ़ा से अपनी बाइक पर घर लौट रहा था. सोमवार दोपहर करीब 1 बजे रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत एमजी अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है. यह भी कहा जा रहा है कि अगर युवक हेलमेट पहने होता तो उसकी जान बच सकती थी.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan: तालाब किनारे रहस्यमय तरीके से मिले 3 मासूमों के शव, मां लापता; बीती रात खुद वायरल किया था वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com