विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2024

Rajasthan News: डूंगरपुर में गला घोंटकर पत्नी की हत्या करके पति फरार, 3 साल पहले किया था नाता विवाह

पुलिस ने महिला के बारे में पड़ताल की तो लोगों ने बताया की ये घर मनोज उर्फ मनीष बामणिया का है. मनोज महिला को नाता करके लाया है.

Rajasthan News: डूंगरपुर में गला घोंटकर पत्नी की हत्या करके पति फरार, 3 साल पहले किया था नाता विवाह
महिला की हत्या

Rajasthan Murder News: डूंगरपुर में एक महिला की उसके पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी. वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है. महिला का शव केलूपोश घर में चारपाई पर पड़ा हुआ मिला. महिला की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. मौके से साक्ष्य जुटाकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है.

खाट पर पड़ा था महिला का शव

डूंगरपुर पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार राजोरा के मुताबिक, सूचना मिली कि बिलड़ी पंचायत भवन के पीछे वीरपुर गांव में एक महिला का शव उसके घर में खांट पर पड़ा है. इस पर सीआई समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पहाड़ी पर स्थित एक मिट्टी से बने कच्चे घर में महिला का शव खांट पर पड़ा था. खांट के चारों पाए थाली में भरे पानी के बीच रखे थे. मृत महिला के अलावा घर में कोई नहीं था. 

महिला का नाता करके लाया था युवक

घटना की जानकारी मिलने पर बिलड़ी पंचायत के सरपंच समेत गांव के लोग इकट्ठे हो गए. पुलिस ने महिला के बारे में पड़ताल की तो लोगों ने बताया की ये घर मनोज उर्फ मनीष बामणिया का है. मनोज महिला को नाता करके लाया है, लेकिन महिला के बारे में कोई जानकारी लोगो को नहीं थी. इस पर पुलिस ने मौके से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान करने के प्रयास किए. पड़ताल के दौरान महिला के गोकुलपुरा में पीहर होने का पता लगा. जिस पर महिला की मां ओर भाई समेत गांव के लोग पहुंचे.

शरीर पर मिले हल्के चोट के निशान

मां और भाई ने महिला की पहचान 30 वर्षीय सना के रूप में की. मां ने बताया कि सना की शादी ओडा गांव में करवाई थी, लेकिन सालभर बाद ही वह नाते चली गई थी. इसके बाद 3 साल से मनोज उर्फ मनीष के साथ पत्नी की तरह नाते रह रही थी. शुरुआती जांच में महिला की गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई है.

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला की मौत की असली वजह का पता चल पाएगा. महिला के शरीर पर कुछ जगह हल्की चोंट के निशान भी है. घटना की सूचना पर फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए. पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखवाया हुआ. पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें- बाथरूम में घूसते ही महिला के उड़े होश, फन फैलाए टॉयलेट के कमोड में बैठा दिखा किंग कोबरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com