विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2024

सीकर में पति ने पहले पत्नी के सिर पर मारी लाठी, फिर गला घोंटकर कर दी हत्या

सीकर में एक पति ने पहले अपनी पत्नी के सिर पर लाठी मारी, जब वह नहीं मरी तो उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी.

सीकर में पति ने पहले पत्नी के सिर पर मारी लाठी, फिर गला घोंटकर कर दी हत्या
राजस्थान पुलिस

Sikar Murder News: सीकर में घरेलू विवाद के बाद एक महिला के सिर पर लाठी मारने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी. शादी के बाद महिला के दो बच्चे थे. पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है.

1999 में हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी त्रिलोकचंद व मृतका सुमित्रा देवी की साल 1999 में शादी हुई थी. दोनों के 16 साल का बेटा और एक 13 साल की बेटी है. दोनों के बीच मुकलावा होने के बाद से ही लगातार आपस में विवाद होता रहता था. आपसी विवाद के चलते सुमित्रा ने पहले दो बार पति के खिलाफ पुलिस में मारपीट कर प्रताड़ित करने मामला भी दर्ज करवाया था.

हत्या के बाद पति फरार

दोनों बार मायके पक्ष व ससुराल पक्ष के लोगों की ओर से समझाने के बाद मामला शांत हो गया. लेकिन शनिवार को दोपहर में एक बार फिर दोनों के बीच झगड़ा हो गया. आरोपी पति त्रिलोकचंद ने अपनी पत्नी सुमित्रा देवी के सिर पर लाठी से वार कर दिया और उसके बाद गला घोटकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया.

Latest and Breaking News on NDTV

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि त्रिलोकचंद मेघवाल का अपनी पत्नी सुमित्रा देवी के साथ किसी बात को लेकर आज दोपहर करीब 11 बजे झगड़ा हो गया. इसके बाद तिलोकचंद ने पहले तो पत्नी के सिर पर लाठी से वार किया और उसके बाद रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढे़ं- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे का भयानक VIDEO, ट्रक में घुसने के बाद पलटी कार; पति-पत्नी की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close