विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2025

Rajasthan: 'मैं अपनी पार्टी से नाराज़ हूं' कांग्रेस MLA इंदिरा मीणा बोलीं- हमारी सरकार आई तो भाजपा वालों का इलाज करेंगे 

ED Chargesheet: प्रदर्शन में बोलते हुए कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ ने सरकार आने पर पलटवार की बात कही. उन्होंने कहा कि यह तो कन्यादान है, आप 100 का लिफाफा दोगे तो 1 रुपए जोड़ कर लौटाना ही पड़ेगा. 

Rajasthan: 'मैं अपनी पार्टी से नाराज़ हूं' कांग्रेस MLA इंदिरा मीणा बोलीं- हमारी सरकार आई तो भाजपा वालों का इलाज करेंगे 
कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा

Indira Meena MLA: नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट के बाद आज जयपुर में कांग्रेस ने ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन किया. जयपुर में ईडी के दफ्तर के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और सैंकड़ों कार्यकर्ता जुटे. 

इस दौरान भाषण देते हुए कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि मैं अपनी पार्टी से नाराज हूं. उन्होंने कहा 5 साल हमारी सरकार रही, हमारी सरकार ने भाजपा के नेताओं पर कार्रवाई नहीं की. अब गांधीवादी तरीके से चलने का समय चला गया है.अब ईंट का जवाब पत्थर से देने का समय आ गया है.

''गांधीवादी तरीके से चलने का समय चला गया''

उन्होंने कहा कि अगली बार हमारी सरकार आए तो इनका इलाज करने की जरूरत है. अधिकारी जो हमारी सरकार के समय मलाई खा रहे थे, उनका रवैया अब बदल गया. इंदिरा ने कहा कि भाजपा किन्हीं को थोड़ी भी अच्छी लगती हो तो आप पार्टी में मत रहो.

''लिफाफा दोगे तो 1 रुपए जोड़ कर लौटाना ही पड़ेगा''

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ ED की चार्जशीट के बाद विरोध प्रदर्शन में बोलते हुए कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ ने सरकार आने पर पलटवार की बात कही. उन्होंने कहा कि यह तो कन्यादान है, आप 100 का लिफाफा दोगे तो 1 रुपए जोड़ कर लौटाना ही पड़ेगा. 

''चुनाव से पहले पार्टी के अकाउंट बंद कर दिए''

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, '' 90 साल हुए इस अखबार को. इंक्वायरी हुई है, इसमें साबित हो गया कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी निर्दोष हैं. फिर भी परेशान करने की कोशिश की जा रही है. इसमें पैसों का लेनदेन नहीं हुआ, फिर भी ईडी की एंट्री हो रही है. चुनाव से पहले पार्टी के अकाउंट बंद कर दिए. मुख्य विपक्षी पार्टी के साथ यह किया गया, पागलपन की हद होती है. लेकिन यह इसको पार कर गए हैं.

यह भी पढ़ें - महादेव सट्टेबाज़ी एप घोटाला: जयपुर में ED की कई ठिकानों पर रेड, सोडाला में व्यापारी के घर छापे

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com