विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2024

अजमेर में 3 शातिर बच्चों ने पॉकेट से निकाले 50 हजार रुपये, तरकीब देख रह जाएंगे हैरान, वीडियो वायरल

अजमेर के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र स्थित SBI बैंक में रुपए जमा करने गए इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के मैनेजर की जेब से 3 शातिर लड़कों ने हाथ डालकर करीब 50 हजार निकाल लिए और फरार हो गए.

अजमेर में 3 शातिर बच्चों ने पॉकेट से निकाले 50 हजार रुपये, तरकीब देख रह जाएंगे हैरान, वीडियो वायरल
अजमेर में शातिर बच्चों ने जेब से निकाले 50 हजार

Rajasthan News: इन दिनों एक से एक शातिर बदमाश है जो साइबर फ्रॉड के जरिए लोगों को लाखों का चूना लगा रहे हैं. वहीं, कुछ शातिर फोन पर झांसा देकर किसी न किसी तरह लोगों से पैसे ऐंठ रहे हैं. लेकिन ताजा मामला शातिर बच्चों का है जो सामने से पॉकेट से 50 हजार रुपये निकाल लिये और शख्स को पता भी नहीं चला. यह मामला अजमेर का है. जहां तीन शातिर बच्चों ने एक शख्स के पॉकेट में हाथ डालकर 50 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गए. इसके लिए उन्होंने शातिर तरकीब लगाई जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

अजमेर के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र स्थित SBI बैंक में रुपए जमा करने गए इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के मैनेजर की पेंट की जेब से तीन शातिर लड़कों ने हाथ डालकर करीब 50 हजार निकाल लिए और फरार हो गए. यह पूरी वारदात बैंक के पड़ोस की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में तीन लड़के आपस में लड़ाई झगड़ा करते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने वारदात को अंजाम दिया.

लगाई यह तरकीब

इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के मैनेजर राजेंद्र वर्मा ने बताया कि वह मंगलवार (5 मार्च) दोपहर करीब पोने तीन बजे वह शोरूम का 1 लाख रुपए जमा करने बैंक के करीब पहुंचे. जहां पीछे से दो सफेद रंग की शर्ट पहने लड़के आए और उन्होंने आपस में लड़ाई झगड़ा करना शुरू कर दिया. इसी दौरान तीसरे लड़के ने मौका देखकर राजेंद्र वर्मा की पेंट की जेब में हाथ डाला और 500 रुपए की गड्डी निकाल कर फरार हो गया. 

जब मैनेजर बैंक के अंदर पहुंचे उन्होंने अपनी जेब में हाथ डाला तो उनकी जेब में एक ही 500 रुपए की गड्डी थी. 50 हजार  रुपए निकल जाने के बाद राजेंद्र वर्मा के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत शोरूम मालिक को इसकी सूचना दी. उसके बाद पीड़ित ने केसरगंज पुलिस चौकी में लिखित शिकायत देकर चोरों की तलाश करने और चोरी गए रुपए बरामद करने की मांग की है. अब तक इस मामले किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

यह भी पढ़ेंः जयपुर बाल सुधार गृह से फिर फरार हुए 20 बच्चे, फरवरी में फरार हुए थे 23 बच्चे

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com