विज्ञापन
This Article is From May 26, 2025

अजमेर में युवक ने महिला को बालों से पकड़ कर घसीटा, लात घूसों से मारा, पुलिस ने आरोपी की कराई परेड 

Ajmer Police: पुलिस का कहना है कि अब तक इस संबंध में किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

अजमेर में युवक ने महिला को बालों से पकड़ कर घसीटा, लात घूसों से मारा, पुलिस ने आरोपी की कराई परेड 

Ajmer News: अजमेर के दरगाह क्षेत्र में एक खानाबदोश महिला के साथ की गई बेरहम मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों में आक्रोश फैला दिया है. वायरल वीडियो में एक युवक महिला को जमीन पर पटकते, लात-घूंसे मारते और गाली-गलौज करते हुए स्पष्ट नजर आ रहा है. इस अमानवीय घटना के आधार पर गर्ल्स थाना पुलिस ने नागफनी निवासी 21 वर्षीय कपिल भांड को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं महिला को पीटने वाले स्थान पर आरोपी की पुलिस परेड कराई गई. 

सोशल मीडिया पर हुआ था वीडियो वायरल 

बताया जा रहा है कि पीड़िता क्षेत्र में भीख मांग रही थी. आरोप है कि भीख न मिलने पर महिला ने आसपास के कुछ लोगों को अपशब्द कहे, जिससे युवक भड़क गया और उसने अपना आपा खोते हुए महिला पर हमला कर दिया. युवक ने पहले महिला को जमीन पर पटका, फिर लगातार उसे पीटता रहा. यह पूरा घटनाक्रम राहगीरों द्वारा रिकॉर्ड कर लिया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं

पुलिस का कहना है कि अब तक इस संबंध में किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें - इलाज के बहाने पहले जेल से अस्पताल जाते क़ैदी, फिर वहां से क्लब में नाचते-गाते; ACP ने क्या बताया?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com