Rajasthan News: भीलवाड़ा में बुधवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. निजी अस्पताल के मालिक ने अपने परिवार के जैसे कर्मचारियों को रखा उन्हीं कर्मचारियों ने मलिक को ब्लैकमेल करते हुए निशाना बनाया है. मामला भीलवाड़ा के प्राइवेट हॉस्पिटल का है. हॉस्पिटल में काम करने वाले नर्सिंग स्टाफ ने अपने ही मालिक को ब्लैकमेल किया. वहीं अस्पताल संचालक को वॉट्सऐप कॉल कर 90 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई.
पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए पीड़ित अस्पताल के मालिक की रिपोर्ट पर अपने ही अस्पताल में काम करने वाले दो नर्सिंग स्टाफ और दो हेल्पर को गिरफ्तार किया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है.
साइबर टीम ने पड़ताल कर निकाला मोबाइल नंबर
सुभाषनगर थाना प्रभारी कैलाश कुमार बिश्नोई ने बताया कि भीलवाड़ा शहर में स्थित निजी अस्पताल के स्टाफ ने मालिक और सीनियर डॉ को उन्हीं के अस्पताल में काम करने वाले नर्सिंग स्टाप ने दूसरे नंबर से धमकी देकर 90 लाख रुपए की मांग की. पीड़ित डॉक्टर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्य के साथ ही साइबर टीम की मदद से धमकी मिले मोबाइल नंबरों की जांच पड़ताल शुरू की.
महिला के मोबाइल नंबर से धमकी
इस दौरान एक महिला के नंबर से धमकी देना पाया गया जिस पर महिला से पूछताछ करने पर वह नंबर महिला के नहीं थे. महिला के नाम से ही अस्पताल के बाहर ही चाय की थड़ी के संचालक के नंबर थे. उन्हीं से अस्पताल के मालिक डॉक्टर को धमकी देना पाया गया. जिस पर उनको डिटेन कर पूछताछ की जिस पर धमकी देने वाले अस्पताल मालिक को कोई और नहीं थे उसी अस्पताल में काम करने वाले दो नर्सिंग स्टाफ लड़के और दो हेल्पर लड़के ही थे. जिनको गिरफ्तार किया अब इन गिरफ्तार चारों लड़के मोहम्मद इमरान , जफर अहमद, जगदीश बेरवा और अजय जाट से पूछताछ की जा रही है.
आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर उन्होंने अपने ही मालिक को क्यों धमकी दी और क्यों पैसे की मांग कर रहे हैं. यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा गिरफ्तार चारों लड़कों के पास मोबाइल में कोई वीडियो नहीं था. अगर कोई संदिग्ध वीडियो होगा तो उसकी भी जांच की जाएगी.
यह भी पढ़ेंः भिवाड़ी पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड पर बड़ा एक्शन, DST भंग 4 पुलिसकर्मी पर गिरी गाज