विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2023

Rajasthan News: चुनाव में बहस करने वाले को गोली मारने जा रहा था युवक, रोकने पर की पत्नी की हत्या

दबलाना थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि, सोरण इलाके के भोपा का झौपड़ा में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी. पति बनवारी मीणा और पत्नी कमलेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पति ने पत्नी पर घर में रखी टोपीदार बंदूक से फायर कर दिया. 

Rajasthan News: चुनाव में बहस करने वाले को गोली मारने जा रहा था युवक, रोकने पर की पत्नी की हत्या
जांच में जुटी पुलिस

Bundi News: बूंदी दबलाना थाना क्षेत्र के भोपा की झोपड़ा गांव में हाल में हुए चुनाव के दौरान बहस का बदला लेने जा रहे युवक को रोकने पर उसने उसकी पत्नी की हत्या कर दी. हत्या करते समय युवक ने शराब के नशे में था. फायरिंग की आवाज सुनकर सबसे पहले आरोपी का भाई प्रभु लाल मौके पर पहुंचा,जहां लहू लुहान हालत में युवक की पत्नी को देखा, जिसके बाद उसने इसकी जानकारी परिवार के लोगों और पुलिस को दी. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

सूचना मिलने पर दबलाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लेकर शव को बूंदी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस का कहना है कि परिजनों से रिपोर्ट ले ली है और मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया हैं. मृतका के पेट से गोली भी बरामद कर ली गई है और आरोपी को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो आरोपी की भतीजी ने बताया कि चाचा ने ही फायर किया है. मृतका कमलेश की 13, 14 और 16 साल की 3 बेटियां हैं. जब पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ की तो बेटियों ने कहा कि पापा और मम्मी के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद पापा ने मम्मी पर फायर किया. 

आरोपी के भाई प्रभु लाल ने बताया कि, वारदात से पहले आरोपी पति देशी कट्टे में छर्रे भर रहा था. इस दौरान उसने पास में खड़ी पत्नी पर फायर कर दिया. चुनाव के दौरान गांव के युवक से आरोपी की बहस हो गई थी.

उसे बहस बाजी का बदला लेने के लिए आरोपी गुरुवार को शराब के नशे में पहुंचा और उसे मारने की बात बोल रहा था तो पत्नी ने टोका टोकी की. लाख कोशिश करने के बावजूद भी पति नहीं माना तो बीच में रोड़ा बनी पत्नी को ही पति ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया. 

दबलाना थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि, सोरण इलाके के भोपा का झौपड़ा में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी. पति बनवारी मीणा और पत्नी कमलेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पति ने पत्नी पर घर में रखी टोपीदार बंदूक से फायर कर दिया. फायर की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो महिला तड़प रही थी.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. महिला को गंभीर हालत में बूंदी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है. 

यह भी पढ़ें- सिलिकोसिस पीड़ित मरीज की जयपुर में कोरोना से मौत, दौसा में मचा हड़कंप

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com