विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2025

Rajasthan: चित्तौड़गढ़ में बजरी माफिया ने की थी युवक की हत्या, बजरी से जुड़ी बताई जा रही है पुरानी रंजिश 

कुछ ही दिन पहले जोधपुर में बजरी माफिया ने एक कांस्टेबल की जान ले ली थी. वह अवैध खनन रोकने के लिए कार्रवाई कर रहा था तभी माफिया ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था.

Rajasthan: चित्तौड़गढ़ में बजरी माफिया ने की थी युवक की हत्या, बजरी से जुड़ी बताई जा रही है पुरानी रंजिश 
वारदात की वजह बजरी विवाद के चलते पुरानी रंजिश को बताया जा रहा है.

Jodhpur News: राजस्थान में बजरी माफिया का आतंक जारी है. जोधपुर में कांस्टेबल के मर्डर के बाद अब चित्तौड़गढ़ में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के बेटे की हत्या से कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में है. सोमवार को चित्तौड़गढ़ में सेमलपुरा इलाके में होटल में हुई फायरिंग में अजय राज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी. हमलावरों ने 50 से ज्यादा राउंड फायर किए और मृतक की कार को भी जला डाला था. मृतक के पिता रिटायर्ड एएसआई हैं. वारदात के पीछे बजरी से जुड़ी रंजिश बताई जा रही है.

पुलिस ने मृतक के दोस्त ओमकार शर्मा की शिकायत पर 15 लोगों के खिलाफ हत्या, आगजनी और षड्यंत्र की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. आरोपियों की तलाश में पुलिस ने चार थानों की टीमें लगाई हैं और कई जगह दबिशें दी जा रही हैं. मौके से 7 खाली कारतूस मिले हैं, और पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान हो चुकी है.

पुलिस ने पूरे मामले में क्या बताया ? 

चित्तौड़गढ़ शहर डिप्टी विनय चौधरी ने NDTV से बातचीत में कहा कि हमले की प्लानिंग पहले से थी. मृतक को निशाना बनाया गया. कुछ अहम सुराग मिले हैं. जल्दी ही गिरफ्तारी होगी. इसी मामले में पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि बजरी माफिया बेलगाम हो गया है. एक ईमानदार युवक की सरेराह हत्या कर दी गई. सरकार को ठोस एक्शन लेना चाहिए.

जोधपुर में भी बजरी माफियाओं ने की कांस्टेबल की हत्या 

कुछ ही दिन पहले जोधपुर में बजरी माफिया ने एक कांस्टेबल की जान ले ली थी. वह अवैध खनन रोकने के लिए कार्रवाई कर रहा था तभी माफिया ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया. कांस्टेबल की मौके पर मौत हो गई थी, लेकिन माफिया बेखौफ फरार हो गए. इस घटना ने पुलिस महकमे को झकझोर दिया.

राज्य में खुले आम हो रहा बजरी खनन 

राजस्थान में सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद कई जिलों में अवैध बजरी खनन खुलेआम हो रहा है. टोंक, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जोधपुर, जयपुर और करौली जैसे जिलों में माफिया बजरी खनन का अवैध कारोबारी चला रहे हैं. सिस्टम की चुप्पी और राजनीतिक संरक्षण के आरोप लंबे समय से लगते रहे हैं. कई बार प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस पर भी हमला हो चुका है.

यह भी पढ़ें - गुर्जर आरक्षण आंदोलन की आहट तेज, रेलवे ट्रैक-सोशल मीडिया पर रखी जा रही कड़ी नजर, SP ने संभाला मोर्चा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com