बिजली तार चोरी के शक में दो दलितों की पिटाई, एक की हुई मौत, दूसरे का चल रहा इलाज

रातूसर में दो दलितों की बर्बरता से पिटाई का मामला सामने आया है. वहीं, इस घटना में एक पीड़ित की मौत हो गई है. जबकि एक का इलाज चल रहा है लेकिन उसकी स्थिति खराब है.

विज्ञापन
Read Time: 12 mins
चूरू में दो दलितों की पिटाई में एक की मौत

Rajasthan News: राजस्थान के चूरू जिले में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है. जिले के सरदारशहर उपखंड क्षेत्र के गांव रातूसर में दो दलितों की बर्बरता से पिटाई का मामला सामने आया है. वहीं, इस घटना में एक पीड़ित की मौत हो गई है. जबकि एक का इलाज चल रहा है लेकिन उसकी स्थिति खराब है. बताया जा रहा है कि दो दलितों को बिजली के तार चोरी के शक में पकड़ा गया और 7 से 8 लोगों ने मिलकर उसकी बर्बरता से पिटाई की.

मारपीट के बाद एक की मौत

रातूसर गांव में बिजली तार चोरी के शक में कुछ लोगों ने दो दलितों की पिटाई की. जिसमें से 26 वर्षीय कन्हैयालाल मेघवाल की मौत हो गई. जबकि दूसरा जिसका नाम गंगाराम मैघवाल है उसका इलाज चल रहा है. गंगाराम को सरदारशहर के राजकीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है.

Advertisement

क्या है पूरा मामला

अस्पताल में भर्ती गंगाराम मेघवाल ने भानीपुरा थान अधिकारी गौरव खिड़िया की मौजूदगी में अपना बयान लिखवाया है. जिसमें कहा गया है कि कन्हैयालाल और वह दोनों खेत में काम कर रहे थे. इस दौरान खेत में सूतगढ़ की ओर से आ रही हाई केवी बिजली की लाइन का तार टूट कर गिर गया था. तार की सार संभाल के लिए तैनात गार्डों ने सोचा कि यह तार हम दोनों ने चोरी किया है. इसके बाद वह हमें तार चोर समझ कर बुरी तरह पीटने लगे. हम दोनों को एक-एक व्यक्ति ने पकड़ रखा था और हमारे शरीर पर लाठी और डंडे बरसाए जा रहे थे. मारने वाले करीब 7 से 8 लोग थे.

वहीं, इस घटना के बारे में गांव को सूचना मिली तो ग्रामीणों ने भानीपुरा पुलिस को सूचना दी थी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कन्हैयालाल और गंगाराम को सरदारशहर के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया. मारपीट के बाद कन्हैयालाल मेघवाल की इलाज के दौरान रविवार देर शाम मौत हो गई.

अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस ने बताया कि मारपीट करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिफ्तार कर लेगी.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में तीन पुलिसवाले झूठे मुकदमें की धमकी देकर 2 साल से कर रहे थे नाबालिक से बलात्कार

Advertisement
Topics mentioned in this article