विज्ञापन
This Article is From May 10, 2025

India Pak Ceasefire: 3:35 बजे पाकिस्तान से आया फोन, 5 बजे शुरू हुआ युद्धविराम; भारत-पाक के बीच ऐसे हुआ सीजफायर

India Pakistan Ceasefire: पहलगाम हमले (Pahalgam Attack) के बाद बढ़े तनाव के बीच शनिवार को भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम का ऐलान हो गया है. ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार सीमा पर गोलाबारी, ड्रोन और मिसाइल से हमले किए जा रहे थे. जिसका भारत मुंहतोड़ जवाब भी दे रहा था.

India Pak Ceasefire: 3:35 बजे पाकिस्तान से आया फोन, 5 बजे शुरू हुआ युद्धविराम; भारत-पाक के बीच ऐसे हुआ सीजफायर
भारत-पाक के बीच ऐसे हुआ सीजफायर

India Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम का ऐलान हो गया है. दोनों देशों के बीच शाम 5 बजे से युद्धविराम लागू हुआ है. यह जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय ने दी है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है. भारत ने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है. वह ऐसा करना जारी रखेगा. 

विदेश सचिव मिस्री का ऐलान

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने एक छोटी से प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया. उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से ज़मीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे. 

विदेश सचिव ने कहा कि आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12 बजे फिर से बात करेंगे. 

ट्रंप बोले- अमेरिका की मध्यस्थता में बनी सहमति

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम पर सहमति के बारे जानकारी दी. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में लंबी रात की बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान ने पूरी तरह से और तत्काल युद्धविराम पर राजी हो गए हैं.

ट्रंप के बयान के ठीक बाद अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी ट्वीट करके कहा कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल युद्धविराम के लिए तैयार हो गई हैं. दोनों देश विभिन्न मुद्दों पर किसी निष्पक्ष स्थल पर वार्ता शुरू करने पर सहमत हो गए हैं. 

जेडी वेंस और मार्को रुबियो ने की बात 

मार्को रुबियो ने ट्वीट में लिखा है - "पिछले 48 घंटों में जेडी वेंस और मैंने भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ वार्ता की है, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज़ शरीफ़, विदेश मंत्री एस जयशंकर, सेना प्रमुख आसिम मुनीर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और आसिम मलिक शामिल थे.

मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल प्रभाव से तत्काल प्रभाव से सीज़फायर करने और एक निष्पक्ष स्थान पर विभिन्न मुद्दों पर वार्ताओं के लिए तैयार हो गए हैं. मैं प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ़ की शांति का मार्ग चुनने के लिए समझदारी का प्रदर्शन करने की सराहना करता हूं."

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने किया ट्वीट

अमेरिका की ओर से भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम पर सहमति की जानकारी देने के बाद पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री औ विदेशी मंत्री इशाक डार का भी ट्वीट आया. उन्होंने कहा कि कहा कि पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है. पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com