विज्ञापन
This Article is From May 09, 2025

भारत-पाक तनाव के बीच अजमेर में अवैध बांग्लादेश नागरिकों पर कार्रवाई, अब तक पकड़े गए 31 लोग

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच राजस्थान के अजमेर में स्पेशल टास्क फोर्स और पुलिस ने मिलकर अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए एक और संदिग्ध को पकड़ लिया है. 

भारत-पाक तनाव के बीच अजमेर में अवैध बांग्लादेश नागरिकों पर कार्रवाई, अब तक पकड़े गए 31 लोग
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

Rajasthan News: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच राजस्थान में स्पेशल टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. उन्होंने प्रदेश के अजमेर जिले में पुलिस के साथ मिलकर अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया है.

इस कार्रवाई के साथ अब तक अजमेर में 31 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा जा चुका है. इसमें से 29 को स्पेशल टास्क फोर्स और 2 को गंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.   

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर विशेष अभियान

राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर के आदेश पर पूरे राज्य में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और उन्हें देश से बाहर करने का अभियान चल रहा है. इसी के तहत अजमेर पुलिस ने शहर में गंज थाना क्षेत्र में विशेष ऑपरेशन शुरू किया. जिसमें मुखबिरों की सूचना और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और संदिग्ध लोगों की जांच की और उनको गिरफ्तार किया गया.   

फर्जी पहचान के साथ दरगाह क्षेत्र में रह रहा था आरोपी

सीआईडी और अन्य खुफिया एजेंसियों की मदद से पुलिस द्वारा 15-20 संदिग्ध खातों की जांच की गई. इस दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया जो पूछताछ में बांग्लादेशी नागरिक निकला. उसने बताया कि वह चुपके से सीमा पार कर भारत आया और फर्जी दस्तावेजों के सहारे अजमेर के दरगाह क्षेत्र में फड़ लगाकर रह रहा था.  

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है. अजमेर पुलिस ने साफ किया कि अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी तेजी से चलेगी. यह अभियान न केवल सुरक्षा को मजबूत करेगा बल्कि अवैध गतिविधियों पर भी रोक लगाएगा.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में जयपुर मेट्रो स्टेशन और ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी, शुरु हुआ सर्च आपरेशन... ATS अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com