विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2025

International Yoga Day 2025: जैसलमेर में CM तो झालावाड़ में पूर्व सीएम कर रही योग सत्र का नेतृत्व, जानें राजस्थान में कौन कहां कर रहा योग

Yoga Day 2025: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लेकर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा तक जानिए कौन नेता कहां कर रहे योग.

International Yoga Day 2025: जैसलमेर में CM तो झालावाड़ में पूर्व सीएम कर रही योग सत्र का नेतृत्व, जानें राजस्थान में कौन कहां कर रहा योग

Rajasthan News: राजस्थान में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 'योग का उत्सव' प्रदेशव्यापी रूप से मनाया जा रहा है. इस कार्यक्रम की थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य" है, जिसके तहत धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय स्थलों पर योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं. राज्य सरकार ने योग दिवस को भव्यता के साथ मनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं. लगभग 65 हजार स्थानों पर एक करोड़ लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है. आयोजनों में मुख्यमंत्री से लेकर सांसद, मंत्री, विधायक, महापौर और संगठन पदाधिकारी तक भागीदारी निभा रहे हैं. आइए जानते हैं कौन कहां कर रहा योग...

मुख्यमंत्री भजनलाल जैसलमेर में कर रहे योग

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जैसलमेर के खुहड़ी गांव में रेत धोरों पर योग कर रहे हैं. यह पहली बार है जब जैसलमेर में इतने बड़े स्तर पर योग दिवस का आयोजन हो रहा है.

SMS स्टेडियम और अल्बर्ट हॉल से लेकर मंदिरों तक योग

राजधानी जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जयपुर सांसद मंजू शर्मा और महापौर सौम्या गुर्जर मौजूद हैं और सभी योग कर रहे हैं. वहीं अल्बर्ट हॉल, हवामहल, गोविंददेवजी मंदिर, मानसरोवर सिटी पार्क सहित शहर के प्रमुख स्थलों पर भी योग सत्र आयोजित किए गए हैं.

वसुंधरा राजे झालावाड़ में कर रही योग सत्र का नेतृत्व

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालावाड़ के श्रीमती विजयराजे सिंधिया राजकीय कन्या विद्यालय में योग सत्र का नेतृत्व कर रही हैं.

अन्य प्रमुख नेताओं और स्थलों की सूची इस प्रकार है:-

पाली – लखोटिया उद्यान में सांसद पीपी चौधरी, रणकपुर जैन मंदिर में विधायक पुष्पेन्द्र सिंह, ओम मंदिर (जाडन) में विधायक केशाराम चौधरी, सुमेरपुर स्कूल में मंत्री जोराराम कुमावत शामिल हुए हैं.

फलोदी – किले में पब्बा राम विश्नोई, खीचन में जसवंत सिंह विश्नोई, मनोहर पालीवाल, रेवंत सिंह, गजेन्द्र सिंह शामिल हुए हैं.

सिरोही – स्पोर्ट्स स्टेडियम में ओटा राम देवासी, शिवगंज स्कूल में रक्षाबंधन भंडारी, माउंटाबू में सामा राम गरासिया शामिल हुए हैं.

अलवर – सरिस्का बायोडायवर्सिटी पार्क में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव शामिल हुए हैं.

करौली – श्रीमहावीरजी मंदिर परिसर में पूर्व सांसद मनोज राजौरिया शामिल हुए हैं.

सवाई माधोपुर – पुलिस लाइन में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, म्यूजियम ग्राउंड में सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया शामिल हुए हैं.

बीकानेर – रेलवे स्टेडियम में सुमित गोदारा, सिद्धि कुमारी, जेठानंद व्यास, कोलायत सरोवर में अंशुमान भाटी शामिल हुए हैं.

श्रीगंगानगर – नेहरू पार्क में जयदीप बिहानी, डाबला गुरुद्वारा मैदान में बलवीर सिंह लूथरा शामिल हुए हैं.

चूरू – पुलिस लाइन में हरलाल सहारण, तरानगर नेचर पार्क में राजेन्द्र राठौड़ शामिल हुए हैं.

हनुमानगढ़ – भादरा में संजीव बेनीवाल, गोगामेड़ी में अभिषेक मटोरिया योग शामिल हुए हैं.

यह भी पढ़ें:- राजस्थान में मानसून ने पकड़ा जोर, जयपुर में जलभराव से परेशानी, यातायात प्रभावित

यह VIDEO भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com