विज्ञापन
This Article is From May 01, 2025

IPL-2025: राजस्‍थान रॉयल्‍स और मुंबई इंड‍ियंस के बीच मुकाबला आज, जानें जयपुर की प‍िच का हाल 

IPL-2025: राजस्थान रॉयल्स ने अब तक खेले गए 10 मैचों में सिर्फ 3 मुकाबले जीते हैं. पिछले मैच में राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हराकर दमदार वापसी की थी. 

IPL-2025: राजस्‍थान रॉयल्‍स और मुंबई इंड‍ियंस के बीच मुकाबला आज, जानें जयपुर की प‍िच का हाल 
मुंबई इंड‍ियंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच मैच आज.

IPL-2025: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला गुरुवार (1 मई) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी. मुंबई इंडियंस के पास लगातार छठी जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने का मौका है. अगर मुंबई यह मैच जीतती है, तो वह 19 दिनों के भीतर नौवें स्थान से पहले स्थान तक का सफर तय कर लेगी. 

मुंबई इंड‍ियंस पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर 

मुंबई इंडियंस अपने शुरुआती पांच में से चार मैच हार चुकी थी और 12 अप्रैल को पॉइंट्स टेबल में नीचे से दूसरे नंबर पर थी. इसके बाद खेले गए पांचों मुकाबलों में टीम ने जीत दर्ज की है. दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में अपनी चौथी जीत दर्ज कर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी. 

व‍िशेष प‍िंंक जर्सी में उतरेगी राजस्‍थान रॉयल्‍स  

राजस्थान की शुरुआत लगातार दो हार के साथ हुई थी.  इसके बाद टीम ने दो मुकाबले जीते, लेकिन फिर पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा.  पिछले मुकाबले में गुजरात को 8 विकेट से हराकर टीम ने वापसी की.  अब वह इसी लय को बरकरार रखते हुए प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहना चाहेगी, क्योंकि एक और हार उसे टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है.  कप्तान संजू सैमसन का खेलना संदिग्ध है.  टीम इस मैच में विशेष पिंक जर्सी में उतरेगी. 

जयपुर की पिच रिपोर्ट

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है.  यहां पहली पारी का औसत स्कोर 163 रन है.  हालांकि, इस सीजन में यहां खेले गए तीन मैचों में यह औसत बढ़कर 187 रन हो गया है.  इनमें से दो मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है.  पिछले मुकाबले में राजस्थान ने 210 रन का लक्ष्य 16वें ओवर में हासिल कर लिया था. 

यह भी पढ़ें: IPL 2025: RR vs MI मैच से राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ़ में पहुंचने की कितनी उम्मीद? ये है समीकरण

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com