विज्ञापन
This Article is From May 03, 2025

IRCTC New Train: राजस्थान को केंद्र से मिली सौगात, जोधपुर से चलेंगी दो नई ट्रेनें, आज से करवा सकेंगे बुकिंग

New Train Start From Jodhpur: रेलवे ने एक ट्रेन एमजीआर चेन्नई से भगत की कोठी तक चलाने का फैसला किया है. वहीं दूसरी ट्रेन सेवा जोधपुर से पुणे के बीच चलाने की मंजूरी मिली है. इनकी मांग काफी समय से की जा रही थी.

IRCTC New Train: राजस्थान को केंद्र से मिली सौगात, जोधपुर से चलेंगी दो नई ट्रेनें, आज से करवा सकेंगे बुकिंग
जोधपुर से चेन्नई और पुणे के लिए दो ट्रेनें शुरू करने का रेलवे ने फैसला किया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ANI

Rajasthan News: भारतीय रेलवे ने दो नई ट्रेनों चलाने का फैसला किया है. रेलवे के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा, 'पूरे देश में रेलवे नेटवर्क की मजबूती के लिए हम प्रयासरत हैं और इसी क्रम में देश में नई सेवाओं का परिचालन लगातार किया जा रहा है. दो नई ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया गया है. इनमें एक ट्रेन एमजीआर चेन्नई से भगत की कोठी, जोधपुर (राजस्थान) तक सप्ताह में पांच दिन चलेगी. यह सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी. वहीं भगत की कोठी से वापस इस ट्रेन का परिचालन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को किया जाएगा. दूसरी ट्रेन सेवा जोधपुर से पुणे के बीच है. यह सप्ताह में सातों दिन चलेगी.

'आरामदायक होगा सफर'

ट्रेन के फीचर्स की तारीफ करते हुए कुमार ने बताया, 'पहली ट्रेन एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से भगत की कोठी जाएगी. इसका नंबर 20625 (अप) और 20626 (डाउन) है. इसमें 22 कोच हैं, सभी कोच एलएचबी हैं. इसमें न सिर्फ सफर आरामदायक होगा, बल्कि एनहैंस्ड सेफ्टी फीचर्स लगे हुए हैं. ये कोच हाल ही में बनकर तैयार हुए हैं. रेलवे ने जो अपनी पॉलिसी बनाई थी कि जनरल क्लास के कम से कम चार कोच रखे जाएंगे, वे इसमें रखे गए हैं. इसके अलावा स्लीपर के छह कोच, सेकंड एसी के दो कोच और थर्ड एसी के चार कोच लगाए गए हैं. थर्ड एसी इकॉनॉमिक क्लास के लिए चार कोच की व्यवस्था है. वहीं, एक कोच ट्रेन मैनेजर कम दिव्यांग श्रेणी और एक कोच गार्ड कम लगेज बैग का है.'

'3 मई से बुकिंग शुरू होगी'

दूसरी ट्रेन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जोधपुर से पुणे की ट्रेन की मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी. उसी मांग को पूरा करने के लिए जोधपुर हडपसर पुणे एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 20495 (अप) और 20496 (डाउन) के परिचालन का फैसला लिया है. यह गाड़ी सप्ताह में सातों दिन चलेगी. इस ट्रेन में भी 22 कोच हैं. जनरल के चार, स्लीपर के सात, सेकंड एसी के दो और थर्ड एसी के चार कोच रखे गए हैं. इसके अलावा थर्ड एसी इकोनॉमी के तीन कोच लगाए गए हैं. ट्रेन मैनेजर कम दिव्यांग कंपार्टमेंट और गार्ड कम लगेज बैग का एक कोच होगा. शनिवार 3 मई से इन ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो जाएगी.'

ये भी पढ़ें:- 9 युवकों ने किया था नाबालिग का गैंगरेप! बयान दर्ज कराने से पहले छात्रा ने दिया 11वीं का एग्जाम

ये VIDEO भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com