विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2025

जब प्रिंसेस मेट प्रिंसेस! विंटेज कार की सवारी के बाद जब दीया कुमारी से मिलने पहुंची नन्हीं मेहमान

Rajasthan News: जयपुर के जयमहल पैलेस में विंटेज कार प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने किया, लेकिन यहां एक छोटी बच्ची से उनकी मुलाकात चर्चा का विषय बन गई.

जब प्रिंसेस मेट प्रिंसेस! विंटेज कार की सवारी के बाद जब दीया कुमारी से मिलने पहुंची नन्हीं मेहमान
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के साथ नन्हीं अनन्या
Social Media X

Jaimahal Vintage car Exhibition: जयपुर में हर साल शानदार विंटेज कार प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है. इस साल इसका आयोजन राजपुताना ऑटोमोटिव स्पोर्ट्स कार क्लब जयपुर द्वारा विंटेज और क्लासिक कार शो के जरिए जय महल पैलेस के लॉन में किया गया, जो इसका 26वां संस्करण है. 22 और 23 मार्च को आयोजित इस कार्यक्रम में 100 साल से भी ज्यादा पुरानी 100 कारों को प्रदर्शित किया गया, जिसने दर्शकों को खूब आकर्षित किया. विंटेज कारों की इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्य की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने किया.

दीया कुमारी से हुई नन्ही मेहमान की मुलाकात

 मेहल की इन शाही विंटेज कारों को देखने के लिए हर साल भारी भीड़ उमड़ती है. कल यानी 22 मार्च को इस प्रदर्शनी को देखने के लिए कई लोग आए थे. यहां आना लोगों के लिए पुराने समय की भव्यता को करीब से जानने का एक शानदार मौका था. इस बीच एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला जहां एक नन्ही मेहमान की मुलाकात जयपुर की 'प्रिंसेस' दीया कुमारी से हुई. इस मुलाकात ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

खूबसूरत कारों को देखकर हुई बेहद खुश

इस प्रदर्शनी में एक नन्ही मेहमान भी आई, जिसने पहली बार विंटेज कारों की शाही सवारी का आनंद लिया. वह इन खूबसूरत कारों को देखकर बहुत खुश हुई. इसके बाद उसे डीप्टी सीएम से मिलने का मौका मिला.

दीया कुमारी से मुलाकात

शाही सवारी के बाद इस नन्हीं मेहमान को जयपुर की 'प्रिंसेस' दीया कुमारी से मिलने का मौका मिला. मुलाकात के दौरान जब नन्हीं मेहमान से पूछा गया कि क्या वह उन्हें जानती है तो उसने बड़े प्यार से जवाब दिया 'प्रिंसेस'. यह जवाब सुनकर डिप्टी सीएम दीया कुमारी हंस पड़ीं. इसके बाद उन्होंने मासूम बच्ची से उसके बारे में पूछा तो उसने अपना नाम अनन्या बताया. उसके साथ आए उसके पिता ने उसे बताया कि जैसे वह उनकी राजकुमारी है, वैसे ही वह पूरे जयपुर की प्रिंसेस है. उन्होंने आगे बताया कि वह आईफा में भी डीप्टी सीएम से मिलने आई थी और काफी देर तक उनका इंतजार करती रही.

एक यादगार पल

यह मुलाकात नन्हीं मेहमान के लिए एक यादगार पल बन गया. उसे न केवल शाही सवारी का आनंद मिला, बल्कि उसने जयपुर की 'प्रिंसेस' से भी मुलाकात की.

सोशल मीडिया पर वायरल

इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. लोगों ने इस प्यारे पल को बहुत पसंद किया और दीया कुमारी की सादगी और नन्हीं मेहमान के उत्साह की तारीफ की.

यह भी पढ़ें: सांसदों को भेंट की जाएंगी गाय के गोबर से बनी गणेश प्रतिमाएं, 26 मार्च से दिल्ली में शुरू होगा अभियान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com