जयपुर: 7 दिनों में हुई 5 हत्याएं, शिवदासपुरा में वृद्ध महिला के पैर काटकर कुएं में फेंका शव

जयपुर में पिछले सात दिनों में पांच हत्याओं ने सनसनी फैला दी है. वहीं फिर से शिवदासपुरा में एक बुजुर्ग महिला के शव के साथ हुई दरिंदगी ने प्रशासन को हिलाकर रख दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जयपुर में पिछले सात दिनों में पांच हत्याओं ने सनसनी फैला दी है.

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर इन दिनों बहुत तेजी से अपराध बढ़ रहा है.  जहां पिछले एक हफ्ते के भीतर हुई पांच हत्याओं ने न केवल पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है बल्कि आम जनता में भी भारी दहशत का माहौल है. अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है.

शिवदासपुरा में महिला के पैर काटे

ताजा मामला शिवदासपुरा इलाके का है जहां 55 वर्षीय बीना देवी की निर्मम हत्या कर दी गई. मृतका 11 जून को मंदिर दर्शन के लिए निकली थी और वापस नहीं लौटी. परिजनों ने 12 जून को गुमशुदगी दर्ज कराई थी. सात दिन बाद जब ग्रामीणों ने कुएं में शव देखा तो सनसनी फैल गई. हत्यारों ने लूट के इरादे से वृद्धा के दोनों पैर काट दिए और शव को पत्थर से बांधकर कुएं में फेंक दिया ताकि पहचान न हो सके. पुलिस इसे बाहरी गैंग का काम मान रही है.

Advertisement

जयपुर में एक हफ्ते के भीतर 5 वारदातें

शिवदासपुरा: भाई ने  40 लाख के पैसों के लेनदेन की वजह से अपने रिश्तेदार की हत्या कर दी .

शिप्रा पथ: पारिवारिक रंजिश में एक युवक की पत्नी और उसके प्रेमी ने हत्या कर दी. 

हरमाड़ा: पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने 5 साल की मासूम बच्ची को मौत के घाट उतार दिया. 

शिवदासपुरा: पैसों के 40 लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में साढ़ू भाई ने रिश्तेदार की जान ले ली.

प्रताप नगर: 13 मंजिल से गिरकर 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत हुई है, जिसकी गुत्थी अभी अनसुलझी है.

पुलिस की कार्रवाई 

इन मामलों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि पुलिस ने ज्यादातर मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन शिवदासपुरा वाली घटना पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है. ग्रामीण इलाकों में सीसीटीवी कैमरों का अभाव अपराधियों के लिए मददगार साबित हो रहा है. डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि पुलिस टीमें हत्यारों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है.

यह भी पढ़ें- SC के आदेश के खिलाफ सड़कों पर उतरे टीचर, TET अनिवार्यता के पर आक्रोश

Topics mentioned in this article