विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2026

जयपुर में फिर थार गाड़ी का कहर, 4 कारों को मारी टक्कर; रोकने आए लोगों पर की चढ़ाने की कोशिश

थार चालक ने ऐसे क्यों किया यह जांच जारी है, क्या उसकी किसी से दुश्मनी थी या स्टंट कर रहे थे. तेज धमाके की आवाज होने पर कॉलोनी के लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए.

जयपुर में फिर थार गाड़ी का कहर, 4 कारों को मारी टक्कर; रोकने आए लोगों पर की चढ़ाने की कोशिश
जयपुर में फिर थार गाड़ी का कहर

जयपुर के शिप्रापथ इलाके में एक बार फिर से ब्लैक थार का आतंक देखने को मिला है. थार ने कई गाड़ियों को टक्कर मार क्षतिग्रस्त कर दिया है. इसके बाद पुलिस ने थार गाड़ी को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है. राजधानी जयपुर में थार गाड़ी के कहर की बीते एक महीने में यह पांचवीं घटना है, जिसमें अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि थार की वजह से कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं. फिलहाल पुलिस ने शनिवार को हुई घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. 

संकरी गली में थार ने मचाया उत्पात

थानाधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि विजय पथ में सकड़ी गली में थार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाई, कॉलोनी में जब किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई तो पुलिस ने अपनी तरफ़ से ही मामला दर्ज किया है. पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है. शनिवार दोपहर ब्लैक थार ने कॉलोनी की संकरी गली में जमकर आतंक मचाया.

घरों के बाहर खड़ी चार कारों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया. रोकने का प्रयास करने पर चालक ने लोगों पर थार जीप चढ़ाने का प्रयास किया. गाड़ी के नंबर के आधार पर पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया, लेकिन चालक फरार है, उसकी तलाश जारी है. ब्लैक कलर की थार में दो से अधिक युवक सवार थे. कॉलोनी की संकरी गलियों में भी थार जीप को ओवर स्पीड में दौड़ा गया. कॉलोनी में थार जीप से घरों के बाहर खड़ी 4 कारों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया.

तेज धमाके की आवाज से बाहर निकले लोग

हालांकि चालक ने ऐसे क्यों किया यह जांच जारी है, क्या उसकी किसी से दुश्मनी थी या स्टंट कर रहे थे. तेज धमाके की आवाज होने पर कॉलोनी के लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए. रोड पर निकलकर देखने पर ब्लैक कलर की थार घरों के बाहर खड़ी कारों को टक्कर मारकर तोड़ चुकी थी. लोगों ने जीप सवार को रोकने का प्रयास किया. बचने के लिए ड्राइवर ने थार जीप चढ़ाने की कोशिश की. साइड हटकर वहां मौजूद लोगों ने अपनी जान बचाई. फिलहाल पुलिस मामले  की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें-

जयपुर में फिर काल बनी थार: युवती को टक्कर मार बाइक सवार को कुचला, 3 दिन में 2 की गई जान

झुंझुनूं: एयरफोर्स अफसर बनने का सपना टूटा, तेज रफ्तार थार ने छीनी अनन्या की जिंदगी; लिखित परीक्षा की थी पास

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com