विज्ञापन

जयपुर में बेखौफ चोर, ज्वेलरी शॉप का चैनल गेट तोड़ 18 किलो चांदी और सोना लेकर फरार

राजस्थान में जयपुर के खासाकोठी इलाके में रविवार तड़के चोरों ने ज्वेलरी शॉप का चैनल गेट तोड़कर 18 किलो चांदी और सोना चोरी कर लिया. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

जयपुर में बेखौफ चोर, ज्वेलरी शॉप का चैनल गेट तोड़ 18 किलो चांदी और सोना लेकर फरार
जयपुर में ज्वेलरी शॉप का चैनल गेट तोड़कर 18 किलो चांदी और सोना चोरी कर लिया.

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. इसी बीच खासाकोठी पुलिया के पास स्थित विनायक ज्वेलर्स में रविवार तड़के बड़ी चोरी की वारदात सामने आई. अज्ञात बदमाशों ने दुकान का चैनल गेट तोड़कर अंदर घुसकर लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया.

18 किलो चांदी और सोना लेकर फरार

जानकारी के अनुसार चोर दुकान से करीब 18 किलोग्राम चांदी के गहने और लगभग 7 ग्राम सोना चोरी कर ले गए. बदमाशों ने बड़ी ही तेजी से वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए.

दुकान मालिक बलराम सोनी ने बताया कि चोरों ने तिजोरी तोड़ने की भी कोशिश की लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके. इसके बाद उन्होंने काउंटर और शोकेस में रखे चांदी के गहनों को कपड़े के बैग में भर लिया और मौके से भाग निकले.

सुबह टूटा गेट देखकर चला पता

चांदपोल बाजार निवासी बलराम सोनी शनिवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे. रविवार सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो चैनल गेट टूटा हुआ मिला. अंदर का सामान बिखरा पड़ा था जिसे देखकर चोरी का खुलासा हुआ. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है. फुटेज में दो बदमाश रात करीब 2 बजे से सवा 3 बजे के बीच दुकान में घुसते दिखाई दे रहे हैं. पुलिस इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.

पुलिस की टीमें तलाश में जुटी

एसीपी सदर धर्मवीर सिंह के अनुसार मामले की जांच तेज कर दी गई है. डीएसटी और स्पेशल टीम को आरोपियों की तलाश में लगाया गया है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- जयपुर में मनचलों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 23 आरोपी दबोचे; महिलाओं के लिए जारी 5 इमरजेंसी नंबर

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close