विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2026

जयपुर में बीजेपी युवा मोर्चा का बवाल, कांग्रेस कार्यालय का घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी

नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय AI समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था. इसी के चलते बीजेपी युवा मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया.

जयपुर में बीजेपी युवा मोर्चा का बवाल, कांग्रेस कार्यालय का घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी

जयपुर में आज (शनिवार) बीजेपी युवा मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. बीजेपी युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी भी की. पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता उन पर ही चढ़ गए. बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा भी बैरिकेड्स पर चढ़ गए और कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया. शंकर गोरा ने कहा, "वहां कांग्रेस ने अश्लीलता फैलाकर असली चरित्र का प्रदर्शन किया. पीएम मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस ने देश का विरोध करना भी शुरू कर दिया है. कांग्रेस को इस विचार से बाहर निकलना चाहिए." 

कांग्रेस के प्रदर्शन के खिलाफ उतरा युवा मोर्चा

बता दें कि कल (शुक्रवार) नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय AI समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया था. दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के कार्यकर्ताओं ने 'टॉपलेस' होकर इंडो-यूएस ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया था. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के विरोध में नारेबाजी भी की.

बीजेपी युवा मोर्चा ने पुतला भी जलाया

इसी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव का ऐलान किया था. कार्यकर्ताओं ने विरोध के दौरान राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपनी नाराज़गी दर्ज कराई. कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस प्रदर्शन से देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है. इस पर कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए. 

यह भी पढ़ेंः भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन, एआई समिट के आखिरी दिन लगे इंकलाब जिंदाबाद के नारे


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com