विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2025

जयपुर में सीएम भजनलाल ने की अहम बैठक, जनता से जुड़े कार्यों को तत्काल पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा को जनसेवा के “रिचार्ज अभियान” की तरह लें और जनता से जुड़े कार्यों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें.

जयपुर में सीएम भजनलाल ने की अहम बैठक, जनता से जुड़े कार्यों को तत्काल पूरा करने के निर्देश
जयपुर में सीएम भजनलाल ने की उच्च स्तरीय बैठक

Rajasthan News: राजस्थान सरकार 24 जून से 9 जुलाई तक "पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा” का आयोजन करेगी. इस आयोजन का उद्देश्य जनता तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है. इसको लेकर रविवार को सीएम भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक ली. इस बैठक में सभी संभागीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों, विभागीय अतिरिक्त मुख्य सचिवों, शासन सचिवों और सचिवों को जोड़ा गया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस पखवाड़ा को जनसेवा के “रिचार्ज अभियान” की तरह लें और जनता से जुड़े कार्यों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें.

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों को सौंपे गए टास्क में राजस्व विभाग को लंबित नोटिसों की तामील सीमाज्ञान, पत्थरगड़ी, नामांतरण के प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं. वन विभाग को हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत पौधारोपण और पौधों का वितरणखाद्य व रसद विभाग को अंतर्गत लंबित प्रकरणों का निस्तारण, पात्र परिवारों की आधार सीडिंग और e-KYC नए पात्र परिवारों का योजना में समावेश करने शिक्षा विभाग को विद्यालय परिसरों की सफाई, अनुपयोगी व जर्जर सामग्री का निस्तारण, प्रवेशोत्सव, क्रमोन्नयन, नये संकाय की शुरुआत और स्कूटी वितरण का कार्य सौंपा गया है. 

ऊर्जा विभाग को झूलते विद्युत तारों को ठीक करना, तारों के संपर्क में आने वाले पेड़ों की कटिंग जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व जल संसाधन विभाग को लंबित जल कनेक्शन जारी करना, पानी की टंकियों की सफाई और नहरी क्षेत्रों में सुनवाई व विवादों का समाधान करने का जिम्मा दिया गया है. 

मुख्यमंत्री ने पशुपालन, स्वायत्त शासन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पंचायतीराज और उच्च शिक्षा विभाग को भी निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों में जनहित से जुड़े कार्यों को पखवाड़ा अवधि में शीघ्र पूरा करें. यह अभियान सिर्फ योजनाओं का प्रचार नहीं, बल्कि उनके वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंच का सशक्त माध्यम बनेगा. सभी अधिकारी इसे प्राथमिकता से लें और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचे, यही हमारी अंत्योदय भावना है.

यह भी पढ़ें- 

राजस्थान: पुलिस विभाग में उर्दू-फारसी नहीं... अब हिंदी के शब्दों का होगा प्रयोग; गृह राज्य मंत्री ने लिखा पत्र

Rajasthan: राजसमंद में खेल मंत्री राठौड़ ने किया स्टेडियम का निरीक्षण, बोले- खेल अब राष्ट्र निर्माण का अभियान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com