विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2025

Rajasthan: राजसमंद में खेल मंत्री राठौड़ ने किया स्टेडियम का निरीक्षण, बोले- खेल अब राष्ट्र निर्माण का अभियान

Rajasthan News: खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने रविवार को राजसमंद जिले के स्टेडियम का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों से मुलाकात की

Rajasthan: राजसमंद में खेल मंत्री राठौड़ ने किया स्टेडियम का निरीक्षण, बोले- खेल अब राष्ट्र निर्माण का अभियान
Col Rajyavardhan Rathore
Social Media X

Rajyavardhan Rathore News: राजस्थान सरकार के खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने रविवार को राजसमंद जिले के स्टेडियम का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों से मुलाकात की और क्षेत्र में खेलों की मौजूदा स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की.

प्रधानमंत्री मोदी के विजन की सराहना

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 सालों में खेलों को राष्ट्र निर्माण और युवा सशक्तिकरण के केंद्र में लाया गया है. उन्होंने जोर दिया कि खेल अब केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं रहे, बल्कि ये युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव से जुड़े एक बड़े अभियान का हिस्सा बन गए हैं.

राजस्थान में खेलों को बढ़ावा देने पर जोर

कर्नल राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने खेल सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया है. उन्होंने नई खेल नीति और 'राजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम' (RTOPS) जैसी योजनाओं का जिक्र किया, जिनके माध्यम से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने के अवसर मिल रहे हैं.

प्रतिभा खोज और प्रशिक्षण पर फोकस

खेल मंत्री ने बताया कि प्रदेश में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर स्पोर्ट्स की स्थापना, जिला स्तरीय प्रशिक्षण केंद्रों का सुदृढ़ीकरण और प्रतिभा खोज अभियान तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेलों के प्रति बढ़ रही जागरूकता यह दर्शाती है कि राजस्थान आने वाले वर्षों में देश को विश्वस्तरीय खिलाड़ी देने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है. इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी और खेल विभाग की टीम भी मौजूद रही.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: नागौर से अजमेर परीक्षा देने आया था युवक, अगले दिन खेत में मिला शव, माता-पिता का था इकलौता सहारा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com