विज्ञापन

जयपुर में जिस हथिनी को गुलाबी रंग में रंगा, उसकी पिछले महीने हो गई मौत; विदेशी फोटोग्राफर के शूट पर मचा बवाल

हाथी गांव समिति के अध्यक्ष बल्लू खान ने बताया कि यह शूट करीब 1 साल पहले हुआ था. वीडियो में जो हथिनी दिख रही है. उसका नाम चंचल है. पिछले महीने ही इस हथिनी की मौत हो चुकी है.

जयपुर में जिस हथिनी को गुलाबी रंग में रंगा, उसकी पिछले महीने हो गई मौत; विदेशी फोटोग्राफर के शूट पर मचा बवाल
जयपुर में जिस हथिनी को गुलाबी रंग में रंगा, उसकी पिछले महीने हो गई मौत

Rajasthan News: जयपुर में एक विदेशी फोटोग्राफर के फोटोशूट पर विवाद खड़ा हो गया है. शूट में एक हाथी को चमकीले गुलाबी रंग से रंगा गया था. फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद लोग इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं. ट्रैवलिंग आर्ट फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा ने हाल ही में ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया. इसके बाद इस मुद्दे पर ऑनलाइन एक बहस छिड़ गई है. कई यूजर्स ने फोटोज की खूबसूरती की तारीफ की, लेकिन अधिकांश ने हाथी के साथ इस व्यवहार पर चिंता जताई और वन्यजीवों के उपयोग व सुरक्षा पर सवाल उठाए.

विदेशी फोटोग्राफर ने जयपुर में बिताए 6 हफ्ते

वहीं, प्रोफेशनल फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा ने सोशल मीडिया पर लिखा, "इस शूट के लिए भारत आना पूरी तरह सार्थक रहा. मैंने जयपुर में छह हफ्ते बिताए. पहले हफ्ते में शहर का गुलाबी रंग मेरे दिमाग में घर कर गया. तब हेरिटेज गेट के सामने गुलाबी हाथी और मॉडल के साथ फोटोशूट का आइडिया आया. राजस्थान में सड़कों पर सजावट में और वास्तुकला में हर जगह हाथी दिखते हैं, यह राज्य का मुख्य प्रतीक है. इसे अपने प्रोजेक्ट में शामिल न करना असंभव था."

NDTV की पड़ताल में हथिनी की पिछले महीने मौत की पुष्टि

जानकारी के मुताबिक, यह शूट मॉडल यशस्वी के साथ पूरा किया गया. इस पूरे मामले पर एनडीटीवी की टीम ने पड़ताल की. हाथी गांव समिति के अध्यक्ष बल्लू खान ने बताया कि यह शूट करीब 1 साल पहले हुआ था. वीडियो में जो हथिनी दिख रही है. उसका नाम चंचल है. पिछले महीने ही इस हथिनी की मौत हो चुकी है. वह करीब 70 साल की थी. शूट के समय उसे गुलाल से रंगा गया था, जिससे सामान्यतः हम लोग होली खेलते हैं. करीब आधा घंटे बाद ही उस कलर को धो दिया गया था. 

लेकिन वायरल वीडियो के बाद लोग वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं. सवाल वन विभाग के अधिकारियों पर भी उठ रहे हैं. मामले में वन विभाग के अधिकारीयों का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है. अगर वन्य जीव की सुरक्षा के साथ में किसी प्रकार की खामी पाई जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें-

जयपुर: विदेशी फोटोग्राफर ने हाथी को गुलाबी रंग दिया, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद; वन विभाग करेगा जांच

ईरान-इजरायल युद्ध की मार से राजस्थान में विकास पर ब्रेक! डामर ₹62,000 पार, सीमेंट-सरिए के दामों ने बिगाड़ा बजट

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close