विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2024

Jaipur Heritage Mayor: हेरिटेज जयपुर को आज मिल सकती है नई मेयर, बिना चालान के ही मुनेश गुर्जर का निलंबन संभव

Jaipur Heritage Mayor: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जयपुर हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर पर बड़ा बयान दिया है. मुनेश गुर्जर की कुर्सी आज ही जा सकती है. 

Jaipur Heritage Mayor:  हेरिटेज जयपुर को आज मिल सकती है नई मेयर, बिना चालान के ही मुनेश गुर्जर का निलंबन संभव
हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर का आज निलंबर संभव है.

Jaipur Heritage Mayor: मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जयपुर हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर के निलंबन पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि 24 घंटे का इंतजार कीजिए, खशुखबरी आ जाएगी. जयपुर को एक के बाद एक दो खुशखबरी दी जाएगी. मुनेश गुर्जर के खिलाफ सबूत इकट्ठा कर लिए गए हैं. भ्रष्टाचार मामले में मंत्री झाबर सिंह खर्रा  पहले ही मुनेश गुर्जर के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति दे चुके हैं. 

"चालान से पहले ही निलंबन संभव"

पहले मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने पहले कहा था कि एसीबी के चालान के बाद निलंबन करेंगे. अब मंत्री ने कहा कि महाधिवक्ता से राय ले ली है. अब चालान से पहले मुनेश का निलंबन संभव है. एक दो दिन में कार्यवाहक मेयर की घोषणा हो सकती है.  

मंत्री झाबर सिंह खर्रा बोले-जिसे उचित समझेंगे, उसे चार्ज दे देंगे

नगर निगम हेरिटेज में कांग्रेस का बोर्ड है, तो क्या कांग्रेस के किसी पार्षद को भी चार्ज दिया जा सकता है? इस सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि सरकार, जिसे उचित समझेगी उस पार्षद को चार्ज देगी. क्या 60 दिन बाद कार्यवाहक महापौर का कार्यकाल बढ़ाया जाएगा या चुनाव होंगे? इस पर मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग इस पर फैसला करेगा. 

हाई कोर्ट ने चालान पेश कने के लिए दो सप्ताह का दिया समय 

जयपुर हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर और उसके पति सुशील गुर्जर के खिलाफ सोमवार (9 सितंबर) को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. राजस्थान हाई कोर्ट ने मुनेश गुर्जर के खिलाफ चालान पेश करने के लिए 2 सप्ताह का समय दिया है. कोर्ट ने मुनेश गुर्जर के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी देने की रिकॉर्ड पर लेकर सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी. जस्टिस एनएस ढड्डा ने यह निर्देश सोमवार को सुधांशु सिंह ढिल्लन की याचिका पर दिया. 

कोर्ट ने मुनेश गुर्जर के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी देने की रिकॉर्ड पर लेकर सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी. जस्टिस एनएस ढड्डा ने यह निर्देश सोमवार को सुधांशु सिंह ढिल्लन की याचिका पर दिया.

रिश्वत मामले में मुनेश के पति गिरफ्तार

ACB ने 4 अगस्त 2023 को नगर निगम हेरिटेज की मेयर मुनेश गुर्जर के घर छापा मारा था. मुनेश के पति सुशील गुर्जर को 2 लाख रुपए कि रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था. सुशील गुर्जर पर आरोप था कि पट्टे जारी करवाने के लिए दो दलालों के जरिए रिश्वत मांगी गई थी.  सुशील के साथ दलाल नारायण सिंह और अनिल दुबे को भी गिरफ्तार किया था. एसीबी ने मेयर के घर से तलाशी में पट्टे की फाइल मिली थी. इसके साथ ही 40 लाख रुपए भी मिले थे. नारायण सिंह के घर से भी 8.95 लाख रुपए मिले थे.  

यह भी पढ़ें: भजनलाल सरकार में अटकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन! टीकाराम जूली ने सीएम को लिखा पत्र


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com