विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2026

जयपुर में लेडीज पोलो कप 2026: टीम पीडीकेएफ यूएसपीए ग्रीन ने 5-3 से जीता खिताब

राजस्थान के जयपुर में खेले गए यूएसपीए प्रिंसेस दीया कुमारी फाउंडेशन लेडीज पोलो कप 2026 में टीम पीडीकेएफ यूएसपीए ग्रीन ने 5-3 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया.

जयपुर में लेडीज पोलो कप 2026: टीम पीडीकेएफ यूएसपीए ग्रीन ने 5-3 से जीता खिताब

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में चल रहे जयपुर पोलो सीजन 2026 के तहत शनिवार को राजस्थान पोलो क्लब ग्राउंड पर यूएसपीए प्रिंसेस दीया कुमारी फाउंडेशन लेडीज पोलो कप 2026 का शानदार मुकाबला खेला गया. इस रोमांचक मैच में टीम पीडीकेएफ यूएसपीए ग्रीन ने टीम पीडीकेएफ यूएसपीए पिंक को 5-3 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया.

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी रहीं मुख्य अतिथि

इस अवसर पर राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं. उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. कार्यक्रम में प्रिंसेस दीया कुमारी फाउंडेशन की जनरल सेक्रेटरी गौरवी कुमारी और यूएस पोलो एसोसिएशन विमेंसवियर की बिजनेस हेड स्वप्निता सिंह भी उपस्थित रहीं.

कप्तानों के नेतृत्व में हुआ शानदार मुकाबला

टीम पीडीकेएफ यूएसपीए ग्रीन ने लांस वाटसन के नेतृत्व में बेहतरीन खेल दिखाया. वहीं टीम पीडीकेएफ यूएसपीए पिंक की कप्तानी जयपुर के हिज हाइनेस महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ने संभाली.

विजेता टीम की ओर से कुमारी विजयश्री शक्तावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल दागे जबकि डॉ. शिवांगी जय सिंह ने 2 गोल किए. टीम की खिलाड़ी मिली शेठ ने भी प्रभावशाली खेल दिखाया. दूसरी ओर टीम पिंक की संजुला मान ने अकेले 3 गोल कर टीम को मुकाबले में बनाए रखा. मैच में उर्वी सिंह और कुमारी लावण्या शेखावत ने भी भाग लिया.

संयुक्त आयोजन और खास मौजूदगी

यह प्रतिष्ठित मैच Princess Diya Kumari Foundation और U.S. Polo Association के आधिकारिक ब्रांड यूएस पोलो एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया. मुकाबले को देखने के लिए जयपुर के महिला संगठन, एनजीओ प्रतिनिधि, पोलो प्रेमी और शहर के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे. इस रोमांचक मुकाबले ने जयपुर पोलो सीजन 2026 को यादगार बना दिया और महिला पोलो खिलाड़ियों की प्रतिभा को नया मंच दिया.

यह भी पढ़ें- भीलवाड़ा में अनोखा मायरा, भाइयों ने भरा 82.72 लाख का भात; साथ में गौ चिकित्सालय को भी दान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com