विज्ञापन

भीलवाड़ा में अनोखा मायरा, भाइयों ने भरा 82.72 लाख का भात; साथ में गौ चिकित्सालय को भी दान

राजस्थान में भीलवाड़ा के परडोदास गांव में मेवाड़ की मायरा परंपरा का अनोखा उदाहरण सामने आया. भाइयों ने बहन के मायरे में 82 लाख से अधिक का भात भरा और साथ ही निराश्रित गोवंश के अस्पताल के लिए 2 लाख 1 हजार रुपये दान देकर सामाजिक संदेश दिया.

भीलवाड़ा में अनोखा मायरा, भाइयों ने भरा 82.72 लाख का भात; साथ में गौ चिकित्सालय को भी दान
भीलवाड़ा में भाइयों ने भरा अनोखा मायरा.

Rajasthan News: राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के रायला उपखंड के परडोदास गांव में भाई बहन के प्रेम और मेवाड़ की समृद्ध परंपरा का अनूठा दृश्य देखने को मिला. यहां मायरा समारोह केवल पारिवारिक रस्म तक सीमित नहीं रहा बल्कि सामाजिक सरोकार की मिसाल भी बन गया. आयोजन का वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

82 लाख 72 हजार 201 रुपये का भरा भात

परडोदास निवासी हरदेव, छगन और सुखदेव भदाला बराना परिवार ने अपनी बहन कमला बाई पत्नी मोहन जी मुदा के पुत्र पुत्री के विवाह अवसर पर भात भरा. भाइयों ने मायरे में 26 लाख रुपये का सोना भेंट किया. इसके साथ 56 लाख 51 हजार 101 रुपये नकद दिए. चूड़ा रस्म के तहत 21 हजार 101 रुपये अलग से भेंट किए गए. इस तरह कुल 82 लाख 72 हजार 201 रुपये का मायरा भरा गया.

गो प्रेम की भी दिखाई मिसाल

इस आयोजन की खास बात यह रही कि भाइयों ने निराश्रित गोवंश के उपचार के लिए भी दान दिया. अगरपुरा में बन रहे गौ चिकित्सालय के लिए 2 लाख 1 हजार रुपये नकद सहयोग किया गया. परिवार ने कहा कि मायरा केवल दिखावा नहीं बल्कि संस्कार और समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है.

क्षेत्र में चर्चा का विषय

भाई बहन के पवित्र रिश्ते के साथ गो सेवा के इस कदम ने लोगों का दिल जीत लिया. ग्रामीणों ने इसे मेवाड़ की परंपरा और आधुनिक सामाजिक सोच का सुंदर मेल बताया है और यह मायरा समारोह क्षेत्र में लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

कांग्रेस नेता रफ़ीक खान बोले- विधानसभा को प्रचार मंच बनाना चाहती है सरकार, यह संसदीय व्यवस्था के खिलाफ

Jaipur: CM भजनलाल का सरप्राइज 'टी-ब्रेक', वाटिका से लौटते वक्त अचानक रुकवाया काफिला; बच्चों-छात्राओं से की मुलाकात

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close