विज्ञापन

जयपुर में वायुसेना का एयर शो आज, शहरवासियों को पायलट का मैसेज- आसमान में मुझे ढूंढ कर दिखाओ

इस एयर शो में वायु सेना की सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिसप्ले टीम का प्रदर्शन होगा. कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शुरू होगा.

जयपुर में वायुसेना का एयर शो आज, शहरवासियों को पायलट का मैसेज- आसमान में मुझे ढूंढ कर दिखाओ

Jaipur Air Show: राजधानी जयपुर में आज भारतीय वायु सेना के द्वारा एक भव्य एयर शो का प्रदर्शन किया जाएगा. जयपुरवासी वायुसेना के गौरव और कौशल को करीब से देख सकेंगे. इस एयर शो में वायु सेना की सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिसप्ले टीम का प्रदर्शन होगा. कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. इस दौरान जलमहल की भव्य विरासत और ऐतिहासिकता के साथ भारतीय वायुसेना का गौरव पूरा देश देखेगा.

5 मीटर से भी कम दूरी पर 9 फाइटर जेट भरेंगे उड़ान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी समेत कई नेता और अधिकारी शामिल होंगे. सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम, दुनिया की एकमात्र ऐसी टीम है जिसमें 9 फाइटर जेट एक साथ 5 मीटर से भी कम दूरी पर उड़ान भरते हैं. टीम हॉक एमके-132 फाइटर जेट्स के साथ करीब 18 फॉर्मेशन बनाएगी और पायलट्स के बेहतर समन्वय व एकाग्रता का बेजोड़ नमूना पेश करेगी.

जयपुर के 3 बेटे भी पायलट

वहीं, सारंग हेलीकॉप्टर डिसप्ले टीम स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों के साथ उड़ान भरेगी, जिसमें 5 ध्रुव हेलीकॉप्टर शो करेंगे. ये ध्रुव हेलीकॉप्टर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बनाए हैं. टीम में जयपुर के तीन बेटे पायलट भी हैं, जो कॉकपिट से शहरवासियों से बातचीत भी करेंगे. शहरवासियों के लिए भारतीय वायु सेना का यह अनोखा प्रदर्शन अविस्मरणीय होगा.

हिडन स्प्रिट लूप बनाएंगे पायलट

एनडीटीवी ने पिछले शो के दौरान विंग कमांडर राजेश काजला से खास बातचीत भी की थी. इस दौरान उन्होंने बताया था कि जब वे इस टीम का हिस्सा बने, तब जयपुर में पहला शो हुआ था. अब वे इस टीम से वापस लौट रहे हैं. आखिरी शो भी जयपुर में हो रहा है. एक साल से जयपुर और सीकर में शो कराने के लिए प्रयास किया था. अब जयपुर में आखिरी शो हो रहा है, मेरे लिए व्यक्तिगत खुशी की बात है. उन्होंने बताया कि शो में हम एक हिडन स्प्रिट लूप बनाते हैं, वह मेरा फेवरेट है. उसमें मैं कहता हूं कि मुझे ढूंढ कर दिखाओ.

यह भी पढ़ेंः बीकानेर में 8वीं बोर्ड की परीक्षा देने निकली छात्रा का झाड़ियों में मिला अर्धनग्न शव, इलाके में भारी तनाव


 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close