विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2026

जयपुर में गर्भवती से छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़ने के ल‍िए SIT ने ग्‍वाल‍ियर में डाला डेरा, निकला बड़ा हिस्ट्रीशीटर

राजस्थान की जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी की पहचान ग्वालियर के हिस्ट्रीशीटर के रूप में हुई. गिरफ्तारी के लिए SIT टीम ग्वालियर पहुंची है. रिपोर्ट- देव श्रीमाली

जयपुर में गर्भवती से छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़ने के ल‍िए SIT ने ग्‍वाल‍ियर में डाला डेरा, निकला बड़ा हिस्ट्रीशीटर
राजस्थान की जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया.

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार को गर्भवती महिला के साथ बीच सड़क पर हुई छेड़छाड़ की घटना ने पूरे शहर को हिला दिया यह मामला मालवीय नगर इलाके का है, जहां एक असामाजिक तत्व ने महिला को पीछे से पकड़कर गलत हरकत की और मौके से फरार हो गया.

इसके बाद जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल गुर्जर मध्य प्रदेश के ग्वालियर के सरसपुरा गांव बिजौली का रहने वाला है. उसके खिलाफ ग्वालियर के अलग-अलग थानों में लूट, डकैती और मारपीट के कई मामले पहले से दर्ज हैं.

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

इस घटना का वीडियो 25 मार्च का बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में आरोपी महिला को अचानक पकड़ता दिख रहा है. महिला के चिल्लाने पर वह भाग निकलता है.

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू की. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जयपुर से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ग्वालियर पहुंच चुकी है. पुलिस लगातार दबिश दे रही है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है.

लापरवाही पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

इस मामले में बड़ी लापरवाही सामने आने पर जयपुर के जवाहर सर्किल थाने के ASI महेश चंद्र और हेड कांस्टेबल अंगदराम मीणा को सस्पेंड कर दिया गया है. आरोप है कि उन्होंने आरोपी को पकड़ने के बाद बिना कार्रवाई के छोड़ दिया था. गर्भवती महिला की शिकायत पर जवाहर सर्किल थाने में आरोपी राहुल गुर्जर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस अब इस मामले में सख्त कार्रवाई की तैयारी में है.

यह भी पढ़ें-

गंगापुर सिटी में 'कचरा संकट', 3 करोड़ का भुगतान अटका तो कंपनी ने खड़े किए हाथ, अब घर-घर लगेगा कूड़े का ढेर

सिर, पीठ और जांघ पर डंडे मारे, खून नहीं न‍िकला पर हो गई मौत, सामने आई BAP नेता के भाई की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com