विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2026

Jaipur News: नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में गूंजी किलकारी, मादा हिप्पो ‘राजकुमारी’ ने दिया बेबी हिप्पो को जन्म 

ACF देवेन्द्र सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि मां और नवजात की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त निगरानी की व्यवस्था की गई है बाड़े के आसपास सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है और अनावश्यक हस्तक्षेप को रोका गया है. 

Jaipur News: नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में गूंजी किलकारी, मादा हिप्पो ‘राजकुमारी’ ने दिया बेबी हिप्पो को जन्म 

राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है लम्बे समय से पार्क में रह रही मादा हिप्पो ‘राजकुमारी' ने एक स्वस्थ नवजात को जन्म दिया है वही इस सुखद खबर के बाद पार्क प्रशासन वन विभाग और पर्यटकों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. 
पार्क प्रशासन के अनुसार नवजात हिप्पो स्वस्थ है और जन्म के बाद से ही सक्रिय दिखाई दे रहा है मां राजकुमारी अपने बच्चे की बेहद स्नेहपूर्वक देखभाल कर रही है नवजात को मां के साथ विशेष बाड़े में रखा गया है हां उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. अरविंद माथुर के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम 24 घंटे मॉनिटरिंग कर रही है नियमित स्वास्थ्य परीक्षण,आहार और व्यवहार की निगरानी की जा रही है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो. 

2020 में हुआ था ‘राजकुमारी' का जन्म

ACF देवेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि मादा हिप्पो राजकुमारी का जन्म 17 जुलाई 2020 को हुआ था कुछ समय पूर्व उसका जोड़ा नर हिप्पो ‘राजा' के साथ बनाया गया था सफल प्रजनन के बाद अब हिप्पो परिवार में यह नया सदस्य जुड़ गया है इस जन्म के साथ पार्क में हिप्पो की कुल संख्या बढ़कर 6 हो गई है लगातार बढ़ता यह कुनबा पार्क में सफल वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. 

बढ़ाई गई सुरक्षा और मॉनिटरिंग

ACF देवेन्द्र सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि मां और नवजात की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त निगरानी की व्यवस्था की गई है बाड़े के आसपास सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है और अनावश्यक हस्तक्षेप को रोका गया है. 

पर्यटकों में खुशी की लहर

नए मेहमान के आगमन से पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है आने वाले दिनों में पार्क में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है वन्यजीव प्रेमी हिप्पो परिवार के इस नए सदस्य की एक झलक पाने के लिए उत्सुक हैं.

विशेषज्ञों का मानना है कि कैद में हिप्पो का सफल प्रजनन वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण उपलब्धि है यह दर्शाता है कि पार्क का वातावरण और देखभाल प्रणाली जानवरों के अनुकूल है नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में गूंजी यह किलकारी न केवल पार्क प्रशासन के लिए गर्व का विषय है बल्कि जयपुर के लिए भी एक सुखद और प्रेरणादायक खबर है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com