विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2026

GST Raid: जयपुर में शिव विलास के ठिकानों पर सीजीएसटी की रेड, होटल के मालिक के घर पर भी छापा

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग को इस समूह के द्वारा बिलिंग रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन और जीएसटी नियमों के उल्लंघन से जुड़ी शिकायत मिली थी.

GST Raid: जयपुर में शिव विलास के ठिकानों पर सीजीएसटी की रेड, होटल के मालिक के घर पर भी छापा

Rajasthan News: जयपुर में केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) विभाग ने टैक्स चोरी के आरोपों में होटल शिव विलास समूह के कई ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की है. कूकस स्थित मुख्य होटल में टीमें दस्तावेजों की जांच कर रही हैं,. इसके साथ ही, आमेर रोड़ ब्रह्मपुरी कॉलोनी में स्थित होटल मालिक के निजी आवास पर भी छापे मारे जा रहे हैं. 

जीएसटी नियमों के उल्लंघन की शिकायत के बाद कार्रवाई

दरअसल, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग को इस समूह के द्वारा बिलिंग रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन और जीएसटी नियमों के उल्लंघन से जुड़ी शिकायत मिली थी. इसके बाद आज सुबह टीम कार्रवाई करने पहुंची है. जानकारी के मुताबिक शाम तक यह टीम रिकॉर्ड खंगाल रही है.

विभाग के अधिकारी लेखा-जोखा, इलेक्ट्रॉनिक डेटा और अन्यकागजातों का परीक्षण कर रहे हैं. रिकॉर्ड बुक के साथ फर्म के ई डेटा को भी चेक किया जा रहा है.

पहले हुई थी कान्हा रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स की कार्रवाई

आपको बता दें कि इससे पहले भी सीजीएसटी की टीम जयपुर के एक अन्य रिसोर्ट पर छापेमारी कर चुकी है. वहीं, पूर्व में कान्हा रेस्टोरेंट पर भी इनकम टैक्स की टीम की ओर से कार्रवाई की गई थी. 

सीजीएसटी और एसजीएसटी की टीम लगातार राजस्थान में कार्रवाई कर रही है. दिसंबर में भी राजस्थान जीएसटी की टीम ने  टैक्स चोरी के खिलाफ बड़ी कारवाई करते हुए प्रदेश के 12 बड़े माइनिंग रॉयल्टी कलेक्शन ठेकेदारों के खिलाफ एक साथ सर्वे की कार्रवाई की थी.

यह भी पढ़ेंः ACB Action: 380000 रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप हुआ जयपुर का लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर, 4 लाख की थी डील

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com