IIFA 2025: जयपुर के राजमंदिर सिनेमा और 'शोले' के 50 साल पूरे, गोल्डन जुबली के मौके पर फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग

Rajasthan: सिनेमा प्रेमियों के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है, जब बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म ‘शोले’ और राजमंदिर सिनेमा के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Special screening of Sholay movie at IIFA: जयपुर में आईफा के आगाज के साथ ही रंग चढ़ने लगा है. सिनेमा प्रेमियों के लिए आज (9 मार्च) एक ऐतिहासिक दिन है, जब बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म ‘शोले' और राजमंदिर सिनेमा के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है. इस स्क्रीनिंग का मकसद भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम सफर को सम्मान देना है. स्क्रीनिंग के साथ ही जयपुर (Jaipur) के सिनेमा प्रेमियों को एक बार फिर इस क्लासिक फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिल रहा है. कार्यक्रम में फिल्म जगत के मशहूर फ़िल्म निर्माता सूरज बडजात्या, शोले फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी सहित कई दिग्गज शामिल हुए. इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी भी मौजूद थीं. 

'हम आपके हैं कौन' मूवी की भी हुई थी स्क्रीनिंग

फिल्म निर्माता सूरज बडजात्या ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि जब 'हम आपके हैं कौन' फिल्म की स्क्रीनिंग यहां की गई थी, तब भी यहां के लोगों ने बहुत प्यार दिया था. यहां के सिनेमा प्रेमियों ने कहा था कि आपका हीरो भी हिट है और आपका कबूतर भी. तब मैंने यह बात सलमान भाई को बताई थी तो वह बहुत खुश हुए और फिल्म सुपर हिट भी रही.

Advertisement

9 मार्च को IIFA का ग्रैंड फिनाले 

IIFA 2025 का आगाज शनिवार, 8 मार्च को शोभा रियल्टी IIFA डिजिटल अवार्ड्स से हुआ. इस दौरान OTT और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म की सफलताओं का जश्न मनाया गया. आज (9 मार्च) को इसका ग्रैंड फिनाले होगा, जहां कलाकारों को सिनेमा जगत में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः जयपुर में IIFA की धमाकेदार शुरुआत, ‘चमकीला' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, नोरा फतेही ने बिखेरा जलवा


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.