विज्ञापन

जयपुर: 4 साल की मासूम को खाली प्लॉट में ले जाकर 2 नाबालिगों ने की छेड़छाड़, चिल्लाने पर पड़ोसियों भागकर बचाई जान

जयपुर के खो-नागोरियान इलाके में चार वर्षीय मासूम के अपहरण और अश्लील हरकत का मामला सामने आया है. पड़ोसियों की सतर्कता से बच्ची की जान बची. मां की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जयपुर: 4 साल की मासूम को खाली प्लॉट में ले जाकर 2 नाबालिगों ने की छेड़छाड़, चिल्लाने पर पड़ोसियों भागकर बचाई जान
जयपुर के खो-नागोरियान इलाके में चार वर्षीय मासूम के अपहरण और अश्लील हरकत का मामला सामने आया है.

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के खो-नागोरियान इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को दो बच्चे जबरन उठाकर खाली प्लॉट में ले गए और उसके साथ अश्लील हरकतें की. बच्ची की चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने मासूम की जान बचाई. घटना के बाद से ही पूरे इलाके में भारी आक्रोश है.

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि घटना 21 मई की रात करीब 8:55 बजे की है. उनकी चार साल की बेटी घर के पास ही खेल रही थी. तभी पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के यहां आए दो युवकों ने बच्ची का मुंह दबाया और उसे जबरन उठाकर पास के एक खाली प्लॉट में ले गए. बच्ची के जोर-जोर से चिल्लाने पर पड़ोस में रहने वाले ओमप्रकाश जी बाहर आए. उन्होंने देखा कि आरोपी मासूम को गोद में दबाकर ले जा रहे थे. ओमप्रकाश को देखते ही आरोपी डर गए और वहां से भाग निकले.

धमकी देकर आरोपी हुए फरार

पीड़िता की मां और उनके ससुर जब आरोपियों से पूछने उनके घर पहुंचे तो उन्होंने महिला के साथ हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी. उन्होंने कहा कि यदि इस बारे में किसी को भी कुछ बताया तो पूरे परिवार को जान से खत्म कर देंगे. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें आरोपियों की हरकत कैद हो गई है.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर खो-नागोरियान थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 115(2) और 126(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. घटना के बाद से परिवार दहशत में है और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहा है.

यह भी पढ़ें- अमेरिकी विदेश मंत्री के दौरे से पहले जयपुर में हाई अलर्ट, एयरपोर्ट, आमेर से लेकर रामबाग पैलेस तक पुख्ता इंतजाम

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close