विज्ञापन
This Article is From May 20, 2025

जयपुर में 16 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, कासगंज से जयपुर में करते थे सप्लाई

आरोपी उत्तर प्रदेश के कासगंज क्षेत्र से स्मैक लेकर जयपुर में ग्राहक को सप्लाई करने की तैयारी में थे. पूछताछ में पता चला है कि जयपुर में मान नामक व्यक्ति को तस्कर स्मैक की डिलीवरी देते थे.

जयपुर में 16 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, कासगंज से जयपुर में करते थे सप्लाई
जयपुर में 16 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Rajasthan News: राजस्थान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है. अब ऑपरेशन "क्लीन स्वीप" के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ सीएसटी (क्राइम ब्रांच) पुलिस आयुक्तालय जयपुर ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 80 ग्राम स्मैक और एक लग्ज़री रूटिंग कार बरामद की गई है.

16 लाख रुपये की स्मैक जब्त

बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 16 लाख रुपये आंकी गई है. दोनों तस्कर उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी हैं और इन्होंने स्मैक की तस्करी के लिए एक फिक्स ट्रांसपोर्ट रूट बना रखा था.

पुलिस के अनुसार, आरोपी उत्तर प्रदेश के कासगंज क्षेत्र से स्मैक लेकर जयपुर में ग्राहक को सप्लाई करने की तैयारी में थे. पूछताछ में इन्होंने बताया कि वे स्मैक इरफान नामक सप्लायर से लेते थे और मान नामक व्यक्ति को जयपुर में डिलीवरी देते थे.

तस्करों से बरामद कार

तस्करों से बरामद कार

गिरफ्तार आरोपी

  • मनोज (40) पुत्र खुर्शीद, निवासी- नंगला विधि, थाना बल्देव, मथुरा, उत्तर प्रदेश
  • विवेक कुमार (31) पुत्र नथी लाल, निवासी- नंगला विधि, थाना बल्देव, मथुरा, उत्तर प्रदेश

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 80 ग्राम स्मैक और हरियाणा नंबर की कार (HR55 SR 1897) बरामद हुई है. थाना बस्सी जयपुर (पूर्व) में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है. 

यह भी पढे़ं- 

सांवलिया सेठ की कृपा, पहाड़ी से ड्रग्स नेटवर्क का कंट्रोल... चौंका देगी राजस्थान के इस तस्कर की कहानी

Opium Smuggling: नारकोटिक्स को देखकर भागने लगा तस्कर और इनोवा में लगा दी आग; 50 लाख का डोडा चूरा पकड़ा

राजस्थान में ATM कैश वैन से मादक पदार्थ की तस्करी, भारत सरकार लिखी गाड़ी में मिली 80 लाख की अवैध ड्रग्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com