विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2025

पत्नी के 'टॉर्चर खेल' से परेशान पति ने किया सुसाइड, प्रेमी के साथ मिलकर करती थी प्रताड़ित

13 अगस्त को चंचल, अपने पति के साथ पीहर आई थी. उसी दिन चंचल ने प्रकाश के अकाउंट से 36 हजार रुपए राकेश को ट्रांसफर किए और उस पर 3 लाख रुपए और भेजने का दबाव बनाया. जिस पर प्रकाश ने जहर खा लिया.

पत्नी के 'टॉर्चर खेल' से परेशान पति ने किया सुसाइड, प्रेमी के साथ मिलकर करती थी प्रताड़ित
पत्नी चंचल और प्रेमी राकेश गिरफ्तार

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर में 10 महीने पहले पति के सुसाइड मामले में पुलिस ने पत्नी और उसकी प्रेमी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी. जांच में सामने आया कि शादी के कुछ ही समय बाद पत्नी ने अपने पति से दूरी बना ली और प्रेमी के साथ मिलकर उस प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था.

अगस्त 2024 में की थी आत्महत्या

पुलिस के मुताबिक, मां वैष्णो देवी कॉलोनी हाथोज निवासी 32 वर्षीय प्रकाश शर्मा ने 13 अगस्त 2024 को आत्महत्या कर ली थी. जांच में पता चला कि उसकी पत्नी चंचल शर्मा और राकेश सैनी नामक युवक के बीच प्रेम संबंध थे. शादी के कुछ समय बाद ही चंचल ने पति से दूरी बनाकर प्रेमी राकेश के साथ मिलकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. 

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी करती मारपीट

शुरुआत में पति-पत्नी वैद्यजी का चौराहा, करधनी इलाके में रहते थे. इसी दौरान चंचल की राकेश से नज़दीकियां बढ़ीं. प्रकाश के विरोध करने पर पत्नी चंचल, राकेश के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करती थी. इतना ही नहीं, प्रकाश की तनख्वाह भी चंचल राकेश के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर देती थी.

प्रकाश शर्मा (फाइल फोटो)

प्रकाश शर्मा (फाइल फोटो)

13 अगस्त को चंचल, अपने पति के साथ पीहर आई थी. उसी दिन चंचल ने प्रकाश के अकाउंट से 36 हजार रुपए राकेश को ट्रांसफर किए और उस पर 3 लाख रुपए और भेजने का दबाव बनाया. परेशान होकर प्रकाश ने जहर खा लिया. हालत बिगड़ने पर उसे चिरायु अस्पताल और फिर मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

प्रेमी के खाते में पैसे ट्रांसफर करने के मिले सबूत

मामले की रिपोर्ट मृतक की मां ललिता देवी ने 3 जनवरी 2025 को कालवाड़ थाने में दर्ज करवाई थी. पुलिस ने जब जांच की तो बयानों में विरोधाभास मिला और प्रेमी के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर के सबूत भी सामने आए. इसके आधार पर पुलिस ने 6 जून को चंचल और राकेश दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढे़ं- 

खाटूश्याम के दर्शन को आए परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भोपाल से मां के साथ आया 3 वर्षीय बच्चा किडनैप

कोटा: युवक को मिला जीवन दान, कान से घुसी गोली सिर की हड्डी चीरकर गाल में फंसी; डॉक्टर बोला- 38 साल में नहीं देखा ऐसा केस

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com