विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2026

गोडावण के लिए गेमचेंजर है 'आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन' तकनीक, 3 नए चूजों के साथ 76 का हुआ कुनबा

जैसलमेर के रामदेवरा और सम ब्रीडिंग सेंटर में आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से 3 नए गोडावण चूजों का जन्म हुआ. राज्य पक्षी के संरक्षण अभियान की दिशा में यह बड़ी सफलता है.

गोडावण के लिए गेमचेंजर है 'आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन' तकनीक,  3 नए चूजों के साथ 76 का हुआ कुनबा

थार के रेगिस्तान में विलुप्ति की कगार पर खड़े ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (गोडावण) के संरक्षण में एक पॉजिटिव खबर आई है. कृत्रिम गर्भाधान (आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन) तकनीक के जरिए गोडावओं के 3 नए चूजों का जन्म हुआ. इसके साथ ही राजस्थान के राज्य पक्षी की कुल संख्या बढ़कर 76 हो गई है. वन विभाग के अनुसार, साल 2026 में अब तक 8 नए गोडावण चूजों का जन्म हुआ है, जिनमें से 6 चूजे आधुनिक AI तकनीक से और 2 चूजे प्राकृतिक मेटिंग से पैदा हुए हैं. वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि यही गति बनी रही तो आने वाले समय में गोडावण को उनके प्राकृतिक आवास में बड़ी संख्या में छोड़ा जा सकेगा.

गेमचेंजर साबित हुआ आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन 

प्राकृतिक प्रजनन में आने वाली चुनौतियों (अंडों की सुरक्षा, शिकारियों का खतरा, तापमान में उतार-चढ़ाव) को देखते हुए AI तकनीक गेमचेंजर साबित हो रही है. प्रोजेक्ट GIB के तहत 2018 से चल रहे इस अभियान में केंद्र सरकार, राजस्थान सरकार और वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संयुक्त प्रयासों से लगातार सफलता मिल रही है. दोनों केंद्रों पर वैज्ञानिकों की टीम 24 घंटे निगरानी रख रही है और नवजात चूजों की विशेष देखभाल की जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

बीते हफ्ते 3 चूजों का जन्म   

  • 29 मार्च: रामदेवरा स्थित गोडावण ब्रीडिंग सेंटर में AI तकनीक से नर “परव” और मादा “कोरोना” से एक चूजे का जन्म हुआ. 
  • 1 अप्रैल: सम-सूदासरी ब्रीडिंग सेंटर में नर “ओरन” और मादा “अमान” से एक चूजे का जन्म.
  • 2 अप्रैल: नर “सुदा” और मादा “शार्की” से एक और चूजे का जन्म हुआ.

यह भी पढ़ेंः ENT डॉक्टर्स देंगे नकल रोकने की ट्रेनिंग, SI भर्ती परीक्षा से पहले पुलिसकर्मियों को मिलेगा खास प्रशिक्षण

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com