जैसलमेर को रेलवे ने दी दोहरी सौगात, अहमदाबाद के लिए नई रेल सेवा शुरू... 67 करोड़ में बनाया कोच केयर कॉम्प्लेक्स

राजस्थान के जैसलमेर में रेलवे ने स्टेशन पर 67 करोड़ के कोच केयर कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन और नई जैसलमेर-अहमदाबाद ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया है. अब यात्रियों को गुजरात के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जैसलमेर को रेलवे ने दो बड़ी सौगात दी है.

Rajasthan News: राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर को रेलवे की ओर से बड़ी दोहरी सौगात मिली है. जिसमें एक है कि स्वर्णनगरी में रेलवे स्टेशन पर करीब 67 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक 'कोच केयर कॉम्प्लेक्स' का उद्घाटन किया गया है और साथ ही जैसलमेर-अहमदाबाद नई रेल सेवा की भी शुरुआत हुई है.

जैसलमेर में ही होगा ट्रेनों का रखरखाव

अब तक तकनीकी रखरखाव और सफाई के लिए ट्रेनों को अन्य बड़े स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता था लेकिन अब जैसलमेर में ही अत्याधुनिक 'कोच केयर कॉम्प्लेक्स' के शुरू होने से ट्रेनों का रखरखाव, तकनीकी जांच और सफाई जैसलमेर में ही संभव हो सकेगी. इससे न केवल ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा बल्कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी.

Advertisement

अहमदाबाद तक अब सीधी रेल सेवा

इसके अलावा जैसलमेर को अहमदाबाद से जोड़ने वाली नई रेल सेवा का भी शुभारंभ किया गया है. स्थानीय विधायक छोटूसिंह भाटी ने हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना किया. कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने वर्चुअली हिस्सा लिया. इस नई रेल सेवा से सीमावर्ती जिले के लोगों, व्यापारियों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी. अब गुजरात आना-जाना बेहद आसान हो जाएगा. 

इस सौगात से जैसलमेर के पर्यटन उद्योग को नई गति मिलने की उम्मीद है. विधायक छोटूसिंह भाटी ने कहा कि यह सुविधा हर तबके के लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें- 

ACB Action: ₹20,000 लेते दो प्रोफेसर गिरफ्तार, कम अटेंडेस सेटल करने के लिए छात्र से मांगी थी रिश्वत

Rajasthan: जिस कार से कुचल गई बच्ची, उसी से ले गए थे हॉस्पिटल; CCTV बताएगा लेक्चरर से कैसे बेकाबू हुई गाड़ी

राजस्थान के 4 जिलों में 'चंदन वन' बनाएगी भजनलाल सरकार, मंत्री बोले- दुनिया में सबसे ज्यादा यही मिलेंगे गोडावण