विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2026

Jaisalmer Road Accident: सेना के ट्रक और स्विफ्ट कार की आमने-सामने की टक्कर, 2 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला हवलदार का शव

जैसलमेर-लोंगेवाला मार्ग पर गमनेवाला गांव के पास सेना के ट्रक और स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में सेना के हवलदार राजविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Jaisalmer Road Accident: सेना के ट्रक और स्विफ्ट कार की आमने-सामने की टक्कर, 2 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला हवलदार का शव
जैसलमेर-लोंगेवाला मार्ग पर सेना के ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत: हवलदार राजविंदर सिंह की मौत
NDTV Reporter

Rajasthan News: जैसलमेर-लोंगेवाला मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है. गमनेवाला गांव के पास सेना के एक ट्रक और स्विफ्ट कार के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में सेना के हवलदार राजविंदर सिंह (40) की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक हवलदार मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे और वर्तमान में जैसलमेर आर्मी कैंट में तैनात थे.

2 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

चश्दीदों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हवलदार की निजी स्विफ्ट कार आगे से पूरी तरह पिचक गई. हादसे के बाद हवलदार राजविंदर सिंह का शव मलबे में तब्दील हो चुकी कार के भीतर बुरी तरह फंस गया था. सूचना मिलते ही सेना और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. शव को बाहर निकालने के लिए सेना के रिकवरी वाहन और भारी मशीनों की मदद ली गई. करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी के हिस्सों को काटकर हवलदार के पार्थिव शरीर को बाहर निकाला जा सका.

दोस्तों से मिलकर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हवलदार राजविंदर सिंह शुक्रवार को अपनी निजी कार से लोंगेवाला में तैनात अपने दोस्तों से मिलने गए थे. दोपहर करीब 3 बजे जब वे जैसलमेर कैंट की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया. घटना के बाद सेना के जवानों और अधिकारियों में शोक की लहर है.

आज होगा पोस्टमार्टम

हादसे के बाद पुलिस ने शव को रामगढ़ के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. शनिवार को सेना के अधिकारियों और परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार स्थानीय पुलिस के संपर्क में हैं.

ये भी पढ़ें:- आज से ₹60 महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, कमर्शियल के दाम भी ₹114 उछले; चेक करें अपने शहर के नए रेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com